संदिग्ध हालात में मिला नौजवान का शव
गांव कांझला के एक नौजवान का शव संदिग्ध अवस्था में श्मशानघाट मोरिडा से मिला है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 10:48 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सूत्र, मोरिडा: गांव कांझला के एक नौजवान का शव संदिग्ध अवस्था में श्मशानघाट मोरिडा से मिला है। थाना प्रमुख मोरिडा हरकीरत सिंह ने बताया कि रविवार को उन्हें पता चला कि एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में श्मशानघाट में पड़ा है। इसके बाद एएसआइ कुलविदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार नौजवान की मौत हो चुकी थी उसके सिर पर गंभीर चोट लगी हुई थी। मृतक नौजवान की पहचान बिक्रमजीत सिंह पुत्र करमजीत सिंह वासी गांव कांझला थाना मोरिडा जिला रूपनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को वारिसों के हवाले कर दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें