अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
निकटवर्ती गांव गंगूवाल के पास नहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Aug 2019 10:43 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:26 AM (IST)
संवाद सहयोगी, आनंदपुर साहिब
आनंदपुर साहिब के निकटवर्ती गांव गंगूवाल के पास नहर में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। सब इंस्पेक्टर कशमीर सिंह ने बताया कि गंगूवाल पावर हाउस नई नहर चार नंबर गेट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की उम्र करीब 40 साल कद पांच फीट आठ इंच है। उसने नीले रंग की कैपरी पहनी हुई है तथा रंग सांवला है। शव को शिनाख्त के लिए भाई जैता जी अस्पताल में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें