Move to Jagran APP

नंगल भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

भारतीय जनता पार्टी भनुपली मंडल की ओर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jul 2019 10:11 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jul 2019 10:11 PM (IST)
नंगल भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान
नंगल भाजपा ने शुरू किया सदस्यता अभियान

संवाद सूत्र, भनुपली (नंगल): भारतीय जनता पार्टी भनुपली मंडल की ओर से सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया। मंडल प्रधान दिनेश जोशी की अध्यक्षता में शुरू किए गए सदस्यता अभियान के मौके पर भाजपा के प्रातीय सचिव एवं श्री आनंदपुर साहिब के हलका इंचार्ज डॉ. परमिंदर शर्मा व जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अठवाल ने विशेष तौर पर शिरकत की। इस मौके बोलते हुए डॉ. शर्मा ने कहा भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। इस वर्ष संगठन पर्व के रूप में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है और पार्टी का लक्ष्य है संगठन को मजबूत बनाने के मकसद से सदस्यता अभियान को सही मायने में सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोकहित में चलाई गई नीतियों से देश के हर वर्ग को फायदा पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि भाजपा के साथ जुड़ने के लिए लोगों में उत्साह है। इस मौके जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह अठवाल ने बजट 2019 की प्रशसा करते हुए कहा यह बजट गरीब, किसान व मजदूर वर्ग के लिए वरदान सिद्ध होगा। इस अवसर पर राम कुमार सूरेवाल, कश्मीर सिंह, सोडी राम, रविंदर दड़ौली, सरपंच गुरजीत सिंह, सरपंच शाति, अश्रि्वनी शुक्ला, राम सोनी, संजू सोनी, श्याम सुंदर सोनी, अमन सोनी, यशपाल सोनी, अशोक कुमार गंभीरपुर आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाके से आए पार्टी वर्करों ने डा. परमिंदर शर्मा को भरोसा दिलाया कि सभी उनके नेतृत्व में भाजपा के संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान जारी रखेंगे। सभी वर्करों ने टोल फ्री नंबर पर मिस काल देकर सदस्यता अभियान की शुरुआत की।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.