होलीडे टूर पर जा रहे कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी की कार से टक्कर, 14 लोग घायल
रूपनगर के पास एक कार और टैम्पू ट्रैवलर के बीच टक्कर हो गई। इससे 14 लोग घायल हो गए। टैम्पू ट्रेवलर में एक कंपनी के कर्मचारी मनाली होलीडे टूर पर जा रहे थे।
रूपनगर, जेएनएन। यहां बाईपास पर एक कार और टैम्पू ट्रेवलर में टक्कर हो गई। इससे करीब 14 लाेग घायल हो गए। घायलों में तीन लड़कियों की हालत गंभीर है। उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। दुर्घटनागस्त कार मेें शराब से भरे बोतलों की पेटियां लदी हुई थीं। ट्रेवलर में एक इमीग्रेशन कंपनी के कर्मचारी टूर पर मोगा से मनाली होलीडे टूर पर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार, रूपनगर बाइपास पर एक कार में कुछ लोग जा रहे थे। इसी दौरान कार की टक्कर सामने से आ रहे टैम्पू ट्रेवलर वाहन से हो गई। इससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों वाहनों में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए। घायलों में तीन लड़कियों की हालत गंभीर है और उनकी हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर कर दिया गया। अन्य घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त कार शराब से भरे बोतलों की पेटियां लदी हुई थीं। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार होने पर सफल हो गया। हादसे में घायल लोग मोगा के रहने वाले हैं और एक इमीग्रेशन कंपनी के मुलाजिम है। वे चार गाड़ियों में सवार होकर मोगा से मनाली तीन दिन के टूर के लिए जा रहे थे।
चमकौर साहिब से रुपनगर की तरफ आते हुए इनकी एक टैम्पू ट्रेवलर सामने से आ रही कार के साथ टकरा गई। इससे 14 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार से चंडीगढ़ से शराब लाई जा रही थी। कार के माध्यम से शराब की तस्करी किए जाने का शक है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप