अवतार ढाबा टंगोरी पर युवाओं ने लहराया तिरंगा
कोविड-19 के चल रहे प्रकोप बावजूद युवाओं के दिलों में आजादी दिवस का उत्साह देखने को मिला।
By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Aug 2020 05:26 PM (IST)Updated: Sun, 16 Aug 2020 05:26 PM (IST)
जेएनएन, बनूड (पटियाला) : कोविड-19 के चल रहे प्रकोप बावजूद युवाओं के दिलों में आजादी दिवस का उत्साह देखने को मिला। बनूड-लांडरा रोड पर स्थित गांव टंगोरी में अवतार ढाबे के मालिक अवतार सिंह की अगुआई में तिरंगा झंडा फहराया। इसी तरह गांव कराला के रहने वाले जशनप्रीत सिंह की अगुआई में युवाओं ने आजादी दिवस को लडडू बांट कर मनाया गया। इस मौके पर कुलविदर सिंह पंचायत मेंबर, सतविद सिंह, हरजोत सिंह और लखवीर सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें