संदिग्ध हालत में युवक नहर में कूदा
पटियाला थाना पसियाणा के अंतर्गत गांव कल्लर भैनी के युवक ने संदिग्ध हालत में वीरवार को नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक संग आई महिला और लड़की को हिरासत में लिया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला :
थाना पसियाणा के अंतर्गत गांव कल्लर भैनी के युवक ने संदिग्ध हालत में वीरवार को नहर में छलांग लगा दी। पुलिस ने युवक संग आई महिला और लड़की को हिरासत में लिया है। नहर में कूदने वाले युवक की पहचान गांव कल्लर भैनी के 18 वर्षीय गुरविदर सिंह के रूप में हुई है। वह पिता के साथ ही राज मिस्त्री का काम करता था। भाई मनी ने बताया कि चचेरे भाई गुरविदर सिंह को वीरवार की दोपहर एक महिला व लड़की गांव से बाहर मिलने आई थी। यह दोनों गुरविदर को एक्टिवा पर बिठाकर साथ ले गई। मामला शकी होता देख मनी ने उनके पीछा किया। मनी ने देखा कि भाखड़ा नहर के पसियाणा पुल पर गुरविदर के साथ एक्टिवा में आई महिला झगड़ा कर रही थी। जिसके बाद गुरविदर ने पुल पर बनी ग्रिल में चढ़कर नहर में छलांग मार दी। थाना पसियाणा इंचार्ज जसप्रीत सिंह काहलों ने बताया कि फिलहाल पूछताछ की जा रही है और युवक की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं।