मजदूर ने लगाया फंदा, मौत
अनाज मंडी घनौर में एक प्रवासी मजदूर ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। प्रवासी गोबिद प्रसाद पुत्र राज बल्ली घनौर में निहाल चंद शिव कुमार आढ़ती की दुकान पर काम करता था। लड़के पिता राज बल्ली कहा कि उन्हें आज घनौर से टैलीफोन आया कि आपके लड़के ने आत्महत्या कर ली है।
संस, राजपुरा (पटियाला) : अनाज मंडी घनौर में एक बाहरी राज्य के मजदूर ने फांसी लगा कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मजदूर गोबिद प्रसाद पुत्र राज बल्ली घनौर में निहाल चंद शिव कुमार आढ़ती की दुकान पर काम करता था। लड़के के पिता राज बल्ली कहा कि उन्हें मंगलवार को घनौर से टेलीफोन आया कि उसके लड़के ने आत्महत्या कर ली है। यह सुनकर वह अपने भतीजे को साथ लेकर पहुंचे और देखा कि उनके लड़के ने घनौर अनाज मंडी में पर बने कमरे में फांसी लगा ली है। लड़के के पिता ने घनौर पुलिस को दिए बयानों में कहा कि उनका लड़का मानसिक तौर पर परेशान रहते था। इस कारण उसने यह कदम उठाया। एएसआइ हरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने 174 की कार्रवाई करके शव को परिजनों के हवाले कर दिया।