फर्जी चेक से पैसे निकलाए, ससुराली नामजद
दहेज के लिए पहले तो महिला से मारपीट की फिर उसके बैंक खाते से फर्जी चेक से पैसे निकाल लिए।
जागरण संवाददाता, पटियाला : दहेज के लिए पहले तो महिला से मारपीट की फिर उसके बैंक खाते से फर्जी चेक से पैसे निकाल लिए। इस मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने पीड़िता ज्योतिका खन्ना निवासी नगर एनक्लेव न्यू अफसर कालोनी की कंप्लेंट पर उसके पति करन पुरी के अलावा शरण पुरी, ससुर अशोक कुमार, सास किरण पुरी निवासी इंदर विहार चंदर नगर हैबोवाल लुधियाना, सन्नी मल्होत्रा निवासी लुधियाना, जतिन मल्होत्रा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के अनुसार उसकी शादी करन के साथ हुई थी लेकिन दहेज के लिए उसके साथ झगड़ा किया जा रहा था। एक दिन उसके पति ने पंजाब नेशनल बैंक लुधियाना में खाता खुलवाने के लिए चेक हस्ताक्षर करवाकर ले लिए। इन चेक से कुछ पैसे निकलवाए जबकि शादी के समय भी पैसा लिया था। आरोप है कि ससुरालियों ने करीब 18 लाख रुपए लेने के बाद भी उसे दहेज से मारपीट कर बेटे सहित घर से निकाल दिया।