महिला का किसी और से था अवैध संबंध, पति बाधा बना तो किया यह हाल
हरियाणा के अंबाला के युवक की गाेबिंदगढ़ में हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी का किसी और से अवैध संबंध था। इसी कारण पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हाथ-पैर बांध कर नहर में फंंक दिया।
जेएनएन, पटियाला। भाखड़ा से हाथ पैर बंधे युवक नरिंदर का शव मिलने के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। उसकी पत्नी का किसी और अवैध संबंध स्थापित हो गया था। उसे इस बारे में पता चला तो उसने विरोध किया। इससे तं होकर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या करर दी। उसने उसकी बुरी तरह पिटाई कर हाथ-पैर बांध दिए और भाखड़ा नहर में फेंक दिए। वह अंबाला का रहनेवाला था और 9 जनवरी से लापता था।
बताया जाता है कि नरिंदर की पत्नी संदीप कौर के अवैध संबंध थे। नरिंदर 9 जनवरी को बाइक पर अंबाला से मंडी गोबिंदगढ़ अपनी ससुराल से पत्नी को लेने आया था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। नरिंदर के भाई बलजिंदर सिंह के यह बयान लेने के बाद पसियाणा थाना पुलिस ने नरिंदर सिंह की पत्नी संदीप कौर, उसके प्रेमी गोबिंदगढ़ निवासी प्रदीप व ससुराली भजन सिंह व शैंटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वैसे इसकी पुष्टि अभी अधिकारियों ने नहीं की है।
यह भी पढ़ें: भाई ने बहन की अश्लील वीडियो बनाई व बोला शादी कर, फिर लड़की ने उठाया यह कदम
बलजिंदर सिंह ने कहा कि उसके भाई के कातिलों के बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है, जिसके बाद पुलिस ने गोबिंदगढ़ स्थित आरोपियों के घर पर रेड भी की है। अंबाला के सिंघा वाला गांव निवासी नरिंदर सिंह की शादी सात साल पहले मंडी गोबिंदगढ़ निवासी संदीप कौर के साथ हुई थी।
शादी के बाद संदीप के प्रदीप के साथ अवैध संबंध बन गए, जिस वजह से घर पर झगड़ा रहने लगा। इस झगड़े के कारण नरिंदर सिंह के ससुराली उसे जान से मारने की धमकी भी देते थे। 2 जनवरी को संदीप कौर ने मां के बीमार होने की बात कही और अपने मायके चली गई। नरिंदर सिंह 9 जनवरी को बाइक पर ही मंडी गोबिंदगढ़ चला गया, जहां से वह वापस नहीं लौटा। आठ दिन के बाद नरिंदर सिंह का शव पसियाणा थाना के नजदीक ढकरबा गांव में भाखड़ा नहर से मिला था। हाथ व पांव बंधे हुए थे।
यह भी पढ़ें: हरियाणा में एक और महिला कलाकार की हत्या, खेत में पड़ा मिला भजन गायिका का शव