Move to Jagran APP

शमशेर कत्ल केस में विक्की टोपी का रिमांड एक दिन बढ़ा

पटियाला थाना अनाज मंडी इलाके में आते भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में गिरफ्तार आरोपित विक्की टोपी को अदालत में पेश किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 27 May 2020 12:14 AM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 12:14 AM (IST)
शमशेर कत्ल केस में विक्की टोपी का रिमांड एक दिन बढ़ा
शमशेर कत्ल केस में विक्की टोपी का रिमांड एक दिन बढ़ा

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना अनाज मंडी इलाके में आते भारत नगर में हुए शमशेर सिंह कत्ल केस में गिरफ्तार आरोपित विक्की टोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपित विक्की का रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। तीस वर्षीय विक्की टोपी ने अभी तक पुलिस को यह नहीं बताया है कि कत्ल की रात उसके साथ कितने लोग शामिल थे। जिस वजह से उसका रिमांड एक दिन के लिए बढ़ा दिया है। पुष्टि करते हुए थाना अनाज मंडी के इंचार्ज एसआइ गुरनाम सिंह ने कहा कि आरोपित से अभी रिकवरी नहीं हो पाई है। इसने घटना में शामिल लोगों के नाम क्लियर नहीं किए। इस संबंध में पड़ताल की जा रही है।

loksabha election banner

आज पुलिस अधिकारियों से मिलकर संघर्ष का करेंगे एलान

शमशेर सिंह के कत्ल के बाद परिवार ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाने से इंकार करते हुए आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की थी। इसके बाद डीएसपी डी कृष्ण कुमार पैंथे ने मौके पर पहुंच धरना लगा रहे परिवार के सदस्यों से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दो दिन का समय मांगा था। पुलिस द्वारा मांगा गया यह समय मंगलवार को पूरा हुआ, तो शमशेर के भाई सतीश ने कहा कि वह बुधवार को सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिलकर अगले संघर्ष का एलान करेंगे। दविदर सिंह सुखराम कॉलोनी की शिकायत पर 13 लोगों पर केस दर्ज किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.