Move to Jagran APP

सरपंच तारा दत्त कत्ल केस में दो पकड़े

थाना त्रिपड़ी इलाके में कांग्रेस सरपंच तारा दत्त के कत्ल केस में करीब दस दिन के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 05:15 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 05:15 PM (IST)
सरपंच तारा दत्त कत्ल केस में दो पकड़े
सरपंच तारा दत्त कत्ल केस में दो पकड़े

जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना त्रिपड़ी इलाके में कांग्रेस सरपंच तारा दत्त के कत्ल केस में करीब दस दिन के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में एक कत्ल करने वालों में शामिल है जबकि दूसरा कत्ल कांड के लिए रेकी करने वाला बताया जा रहा है। इन आरोपितों को पुलिस ने काबू करने के बाद फरार चल रहे अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है।

loksabha election banner

डीएसपी सिटी टू मोहित अग्रवाल ने कहा कि फिलहाल कुछ लोग हिरासत में लिए हैं लेकिन गिरफ्तारी को लेकर कुछ कह नहीं कहेंगे। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। सरपंच तारा दत्त कत्ल केस में उसके भाई सतीश चंद्र के बयानों पर कंवर रणदीप सिंह उर्फ एसके खरौड़ निवासी बारन, अब्बू, जतिदर शेरगिल, जसप्रीत सिंह, मनी वालिया और नौ अज्ञात लोगों के खिलाफ कत्ल व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.