राष्ट्रीय बालिका दिवस पर जानीं महिलाओं की मुश्किलें
पटियाला डॉ. शिखा गुप्ता ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं की समाज में स्थिति में तब तक बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती जब तक वह अपनी आवाज खुद बुलंद नहीं करतीं।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Jan 2020 01:28 AM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 01:28 AM (IST)
संस, राजपुरा (पटियाला) : डॉ. शिखा गुप्ता ने कहा कि लड़कियों और महिलाओं की समाज में स्थिति में तब तक बदलाव की उम्मीद नहीं की जा सकती, जब तक वह अपनी आवाज खुद बुलंद नहीं करतीं। वह राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित समारोह में पहुंची थी। 21 जनवरी से 26 जनवरी तक चले इस सप्ताह का स्लोगन था-बेहतर कल के लिए लड़की को सशक्त बनाना है। डॉ. गौरिका अग्रवाल, पंजाब की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं के साथ नीलम अस्पताल राजपुरा में किशोरियों के स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के साथ-साथ उनकी मुश्किलों के बारे में जाना।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें