संबंध बनाने के बाद ऐसे ब्लैकमेल करती थी मां-बेटी व महिला, अब पहुंची सलाखों के पीछे
जिस्मफरोशी के मामले में पहले भी गिरफ्तार की जा चुकी ये महिलाएं जिस्मफरोशी करने के बजाय अब एक ही बार में बड़ी रकम हासिल करने की मंशा से लोगों को ब्लैकमेल करती थी।
जेएनएन, पातड़ां (पटियाला)। पातड़ां थाना इलाके में आते चूनागरां रोड पर 46 साल की महिला व उसकी बेटी व एक अन्य महिला संबंध बनाने के बाद लोगों को ब्लैकमेल करती थी। जिस्मफरोशी के मामले में पहले भी गिरफ्तार की जा चुकी ये महिलाएं जिस्मफरोशी करने के बजाय अब एक ही बार में बड़ी रकम हासिल करने की मंशा से लोगों को ब्लैकमेल करती थी।
पुलिस ने उक्त तीनों आरोपित महिलाओं को वीरवार को अदालत में पेश कर 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना पातड़ां इंचार्ज रणबीर सिंह ने कहा कि एक महिला फरार है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। 30 सितंबर को कंबाइन का काम करने वाले बलदेव सिंह इलाके से गुजर रहे थे, जिससे उक्त महिला ने लिफ्ट मांगी। इसके बाद घर पहुंचने पर चाय पीने के लिए रोक लिया।
बलदेव सिंह भी थका हुआ होने के कारण रुक गया। यहां पर इन लोगों ने बेटी को संबंध बनाने के लिए आगे कर दिया। जिसके बाद बलदेव का मोबाइल, आधार कार्ड व एक हजार रुपये छीनकर और पैसों के लिए ब्लैकमेल कर पचास हजार रुपये की मांग करने लगे।
बेइजज्ती के डर से सौदा 25 हजार रुपये में तय कर लिया और इन लोगों ने सामान नहीं लौटाया। घर पहुंचने के बाद बलदेव ने अपने जीजा से बात की, जिसने तुरंत थाना पातड़ां पुलिस को कंप्लेंट कर दी। पुलिस कंप्लेंट के बाद फोन पर बातें करते हुए बलदेव ने दस हजार रुपये में सौदा किया, जिसके बाद पुलिस सहित आरोपितों के घर पहुंचा। यहां से बलदेव का आधार कार्ड व अन्य सामान बरामद कर लिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें