विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डेंगू से तीसरी मौत, एसएमओ ने कहा, स्प्रे करवाने को फंड नहीं

By JagranEdited By:
Published: Tue, 29 Oct 2019 01:25 AM (IST)

ब्लाक अमलोह में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है।

डेंगू से तीसरी मौत, एसएमओ ने कहा, स्प्रे करवाने को फंड नहीं
डेंगू से तीसरी मौत, एसएमओ ने कहा, स्प्रे करवाने को फंड नहीं

संस, पटियाला, अमलोह : जिला फतेहगढ़ साहिब के ब्लाक अमलोह में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। गांव गुरधनपुर में डेंगू से तीसरी महिला की मौत हो गई। इसके बाद भी एसएमओ का गैर-जिम्मेवाराना रवैया देखने को मिला। जिसे लेकर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ लोगों में रोष पाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला को वायरल बुखार होने कारण उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। जिस कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया था। वहां महिला में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई थी। उपचार के दौरान सोमवार को महिला की मौत हो गई। उधर, गांव में अभी भी वायरल बुखार के कई मरीज हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई उचित कदम न उठाने से गांववासियों में रोष पाया जा रहा है। सरपंच हरप्रीत सिंह ने कहा कि तीन मौतों के बाद भी स्वास्थ्य विभाग का कोई अधिकारी गांव में नहीं आया और न ही स्प्रे की गई है। उधर, चनार्थल कलां की एसएमओ डा. रमिदर कौर ने गैर-जिम्मेदाराना बयान देते हुए कहा कि शहरों में स्प्रे के लिए फंड आते रहते हैं। गांवों में स्प्रे के लिए कोई फंड नहीं होता। गौरतलब है कि इसी गांव में पांच दिन पहले डेंगू से दो महिलाओं की मौत हो गई थी।