सड़क दुर्घटना में उपचाराधीन व्यक्ति की मौत
सड़क दुर्घटना में उपचाराधीन व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:13 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, पटियाला : सड़क दुर्घटना में उपचाराधीन व्यक्ति की बुधवार को मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने फिलहाल अज्ञात ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गुरजंट सिंह निवासी बहादुरगढ़ के तौर पर हुई है। एएसआइ सुखदेव सिंह ने बताया कि 12 फरवरी को थाना बहादुरगढ़ नजदीक किले के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसकी गाड़ी को टक्कर मार दी। जिसके चलते जख्मी हालत में लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन हालत गंभीर होने के चलते उसकी उपचाराधीन मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई कुलबीर सिंह निवासी बहादुरगढ़ के ब्यान पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें