विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख ठगे
नाभा (पटियाला) विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM (IST)Updated: Sat, 01 Aug 2020 11:51 PM (IST)
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी पर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित परमवीर सिंह पुत्र आत्मा सिंह जट्टांवाला बांस नाभा ने थाना कोतवाली पुलिस को दी शिकायत दी हैकि आरोपित सुनील कुमार पुत्र राजिदर कुमार अलहौंरा गेट नाभा व सुखी रानी पुत्री देवराज समराला ने बेटी गगनदीप कौर व रूपिदर सिंह पुत्र नाजर सिंह सिद्धसर कॉलोनी नाभा को विदेश भेजने के नाम पर 5-5 लाख रुपये लिए थे। परंतु ना तो उन्हें विदेश भेजा गया और ना ही उनकी रकम को वापस की। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें