स्विफ्ट कॉलेज ने ईद पर दिव्यांग बच्ची को निशुल्क पढ़ाने का दिया तोहफा
राजपुरा (पटियाला) स्विफ्ट कॉलेज के प्रधान डॉ. गोपाल मुंजाल ने शनिवार को जन्मदिन पर एक दिव्यांग लड़की को पूर्णत निशुल्क कॉलेज में शिक्षा का प्रस्ताव दिया।
संस, राजपुरा (पटियाला) :
स्विफ्ट कॉलेज के प्रधान डॉ. गोपाल मुंजाल ने शनिवार को जन्मदिन पर एक दिव्यांग लड़की को पूर्णत: निशुल्क कॉलेज में शिक्षा का प्रस्ताव दिया। इस लड़की की खासियत यह है कि इसके दोनों हाथ बचपन से नहीं हैं और इसने अपने पैरों की मदद से 12वीं कक्षा की परीक्षा दी और 72 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।
लड़की को सराहते हुए डॉ. मुंजाल ने उसके लिए एक अच्छे भविष्य का आशीर्वाद दिया और अपनी ओर से हर तरह की सहायता का भरोसा दिलाया। कॉलेज में यह लड़की पूर्णत: निशुल्क पढ़ाई के साथ-साथ इसकी किताबें व अन्य जरूरी चीजें भी कॉलेज प्रशासन मुहैया करवाएगा। यह लड़की एक गरीब मुस्लिम परिवार की है और इसके पिता मजदूरी का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस ईद के मौके पर उन्हें यह एक बहुत बड़ी सौगात मिली है। ईद के मौके पर वह इस लड़की को तोहफा देने का कार्य कर रहे हैं। इस मौके पर कॉलेज निर्देशक डॉ. मनिदर महमी भी मौजूद रही। अंत में इस लड़की का दाखिला फार्म भरा गया और हर सहायता का वादा किया गया।