रेहड़ी संचालकों ने अस्पताल को भेंट की व्हीलचेयर
समाना (पटियाला) शहर के गांधी ग्राउंड के सब्जी की रेहड़ी संचालकों ने समाना के सिविल अस्पताल को व्हीलचेयर प्रदान की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Feb 2020 11:37 PM (IST)Updated: Tue, 18 Feb 2020 11:37 PM (IST)
जेएनएन, समाना (पटियाला) : शहर के गांधी ग्राउंड के सब्जी की रेहड़ी संचालकों ने समाना के सिविल अस्पताल को व्हीलचेयर प्रदान की गई। रेहड़ी संचालकों ने बताया कि उन्हें पता चला था कि सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए व्हीलचेयर की कमी है। जिससे मरीजों के तीमारदारों को मरीज इलाज के लिए लाने व लेजाने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। मरीजों की इस समस्या को देखते सब्जी रेहड़ी और सब्जी दुकानदारों ने अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा कर अस्पताल के लिए व्हीलचेयर खरीद कर अस्पताल को प्रदान की गई है। इस अवसर पर दीपक जैन, लवली सुखीजा, रमिदर राणा, गुरजीत सिंह, गंगा कुमार, काला राम मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें