गालियां निकालने से रोकने पर सीने में छुरा घोंपा, केस दर्ज
थाना सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र के धीरू की बस्ती में गालियां निकालने से रोकने पर एक व्यक्ति के सीने में छुरा घोंप दिया। घटना 23 जून की है। जख्मी को राजिदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला : थाना सिविल लाइन पुलिस क्षेत्र के धीरू की बस्ती में गालियां निकालने से रोकने पर एक व्यक्ति के सीने में छुरा घोंप दिया। घटना 23 जून की है। जख्मी को राजिदरा अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जख्मी प्रिस निवासी धीरू की बस्ती की शिकायत पर दीपक, राजन निवासी धीरू की बस्ती के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह दोनों ही आरोपित फरार है। उधर जख्मी की हालत भी खतरे से बाहर बताई जा रही है।
प्रिस ने बताया कि उसके छोटे भाई अजय का करीब 2 महीने पहले इलाके के ही रहने वाले व्यक्ति के साथ झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपित दीपक मौके पर आकर बहस करने लगा था। अजय ने दीपक को थप्पड़ मार दिया था, जिस वजह वह रंजिश रखने लगा था। यही नहीं रंजिश के चलते आरोपित दीपक नशे की हालत में रोजाना उनके घर के बाहर खड़े होकर भाई को गंदी गालियां निकालता था। 23 जून शाम 7 बजे जब अजय अपनी पत्नी के साथ घर की छत पर खड़ा था, तो आरोपित दीपक गंदी गालियां निकालने लगा। रोजाना की इस हरकत को रोकने के लिए अजय बात करने छत से नीचे पहुंचा तो दीपक का भाई राजन भी मौके पर आ गया। राजन के हाथ मे छुरा था, यह देख प्रिस और परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर आ गए। इसी दौरान तैश में आरोपित ने छुरे से वार किया जो प्रिस के सीने में लगा। सीने में छुरा घोंपने के बाद आरोपित धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में नीचे गिरे प्रिस को लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।