एसपी विजिलेंस विकास सभ्रवाल का स्वागत किया
पटियाला विकास सभ्रवाल को पटियाला विजिलेंस का एसपी बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और क्राइम कंट्रोल संस्था के जिला प्रधान रविदर सोलंकी ने सम्मानित किया।
जेएनएन, पटियाला : विकास सभ्रवाल को पटियाला विजिलेंस का एसपी बनाए जाने पर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और क्राइम कंट्रोल संस्था के जिला प्रधान रविदर सोलंकी ने सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगरूर में तैनात सभ्रवाल की बेहतर सेवाएं देखते हुए सरकार ने उन्हें विजिलेंस पटियाला का एसपी नियुक्त किया है। सभ्रवाल के एसपी विजिलेंस बनने के साथ ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जाएगी। सोलंकी ने कहा इससे पहले भी बतौर डीएसपी विकास सभ्रवाल बेहतर कारगुजारी के लिए पहचाने जाते हैं। इस अवसर पर नवनियुक्त एसपी विजिलेंस विकास सभ्रवाल ने शहर वासियों के सहयोग की उम्मीद है। गौरतलब है कि सभ्रवाल पटियाला शहर के ही निवासी हैं।