Move to Jagran APP

पुलिस ने हिरासत में ली अवैध संबंधों के शौकीन सीरियल किलर की प्रेमिका

अवैध संबंधों और लूटपाट की नीयत से सात लोगों की हत्या कर चुके सीरियल किलर की प्रेमिका को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 12:50 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 06:32 PM (IST)
पुलिस ने हिरासत में ली अवैध संबंधों के शौकीन सीरियल किलर की प्रेमिका
पुलिस ने हिरासत में ली अवैध संबंधों के शौकीन सीरियल किलर की प्रेमिका

जेएनएन, पटियाला। अवैध संबंधों व लूटपाट की नीयत से सात लोगों की हत्या करने वाले सीरियल किलर जगरूप सिंह की प्रेमिका हेमा को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पति नंद लाल की हत्या करने के बाद पिछले छह साल से हेमा जगरूप सिंह के साथ रह रही थी। हेमा के सभी खर्चे जगरूप कर रहा था और पटियाला में भी उसने ही मकान लेकर दिया था।

prime article banner

आरोपी जगरूप के रिमांड के दूसरे दिन पुलिस ने शनिवार देर सायं हेमा को हिरासत में लिया। फिलहाल इस गिरफ्तारी को लेकर अधिकारियों ने अभी कुछ भी कहने से इन्कार किया है। पहले चौकी मॉडल टाउन पुलिस आरोपी हेमा को पेंटर राजिंदर कुमार के कत्ल केस में गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ करेगी। इसके बाद उसे लुधियाना पुलिस के हवाले किया जाएगा।

उधर, जगरूप की ओर से किए कत्ल के मामलों के खुलासे के बाद संबंधित पुलिस थानों के अधिकारियों ने चौकी मॉडल टाउन पुलिस से संपर्क किया है ताकि वे प्रोडक्शन वारंट पर जगरूप को लेकर जा सकें। माडल टाउन चौकी इंचार्ज गुरदीप सिंह का कहना है कि फिलहाल रिमांड के दौरान आरोपी से रिकवरी के लिए कार्रवाई चल रही है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कुछ पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः प्यार जांचने के लिए नाबालिग प्रेमी जोड़े ने किया एेसा काम कि मच गया कोहराम

बता दें, सीरियल किलर जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी लुधियाना के गांव बद्दोवाल का रहने वाला है। सात में पांच कत्ल उसने अपनी महिला मित्रों के साथ अवैध संबंधों के चलते किए। उसने दो हत्‍याएं लूटपाट के लिए की। मरने वालों में चार पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। महिलाओं से दोस्ती करने के शौकीन जगरूप को जिस व्यक्ति पर भी यह शक हुआ कि उसे उसके अवैध संबंधों की भनक लग गई है, जगरूप ने उसे ही मार डाला।

यह भी पढ़ेंः डिलीवरी के दौरान फोन सुनती रही महिला डॉक्टर, नवजात की मौत

जगरूप ने कब और क्यों किए कत्ल

- 30 दिसंबर 2017: आरोपी जगरूप ने बताया कि उसके पटियाला की भाखड़ा कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला हेमा से अवैध संबंध थे। इस महिला पर राजिंदर कुमार भी गलत नजर रखता था। राजिंदर ने कई बार महिला से छेड़छाड़ भी की थी और नाजायज संबंध बनाने के लिए कहता था। इससे नाराज जगरूप  30 दिसंबर की रात राजिंदर कुमार उर्फ डिब्बा को शराब पिलाकर बहाने से थ्री व्हीलर में पटियला के टैगोर सिनेमा की पिछली साइड सुनसान जगह ले गया। इससे पहले महिला ने राजिंदर की शराब में नशे की दो गोलियां डाल दी थी। जगरूप ने राजिंदर पर ईंट से कई वार किए। इस मामले में महिला पर भी केस दर्ज किया गया है। महिला अभी तक फरार है।

-1995: उसने दोस्तों के साथ मिल कर लूट के दौरान लुधियाना की शिमलापुरी में एक महिला की हत्‍या की थी। 

-1998: सर्दियों में लुधियाना के निरंकारी भवन बद्दोवाल में चोरी करते समय देख लेने पर उसने एक महिला का कत्ल किया था।
- अप्रैल 2004: आरोपी ने बताया कि 2004 में उसके हरियाणा के यमुनानगर (हरियाणा) की पएक महिला के साथ संबंध बने, तो उसके पति कुलदीप सिंह को उस पर शक हो गया। रास्ते में रोड़ा बनता देख जगरूप ने 2004 के अप्रैल महीने में कुलदीप को यमुनानगर स्थित उसके घर में ही गला दबा कर मार डाला और शव को ट्रंक में डाल यमुना नहर में फेंक दिया था।
- 2011: जगरूप के संबंध लुधियाना के काकोवाल रोड क्षेत्र की एक और महिला से बने। महिला के पति नंद लाल काे इस बारे में शक हुआ और व‍‍ह पत्‍नी पर नजर रखने लगा। इस पर जगरूप ने 2011 में ईंटों के साथ वार कर नंदलाल की हत्‍या कर दी। आरोपी ने नंद लाल का चेहरा इतना बिगाड़ दिया था कि उसकी पहचान न हो सके। इस मामले में 19 दिसंबर 2011 को थाना जोधेवाल लुधियाना में केस दर्ज है।
मई 2015: पटियाला की विकास कॉलोनी में अटैची में लाश मिलने के मामले से भी डीआइजी ने पर्दा उठाया। उन्‍होंने बताया कि मई 2015 को पटियालर के एसएसटी नगर की एक महिला परमजती कौर के कहने पर आरोपी ने अनिल का तलवार से कत्ल किया और लाश को अटैची में डाल कर विकास कॉलोनी में फेंक दिया। आरोपी के महिला से भी अवैध संबंध थे और अनिल को शक हो गया था।
अप्रैल, 2016: आरोपी ने हेमा के साथ संबंधों के बारे में पता चलने पर परमजीत कौर की भी अप्रैल 2016 में लुधियाना के गांव जस्सोवाल के खेतों में हत्‍या कर दी था।

यह भी पढ़ेंः विवाहेत्तर संबंधों में पति रोड़ा बना तो पत्नी प्रेमी संग मिल बन गई जल्लाद


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.