Move to Jagran APP

महिलाआें से संबंध के शौक में बना सीरियल किलर, राज छिपाने को कीं सात हत्‍याएं

पटियाला में पुलिस ने एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। यह किलर महिलाओं का शैकीन था और अवैध संबंधों को छिपाने और लूट के लिए उसने सात लोगों की हत्‍याएं कर दीं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 06 Jan 2018 09:21 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jan 2018 05:40 PM (IST)
महिलाआें से संबंध के शौक में बना सीरियल किलर, राज छिपाने को कीं सात हत्‍याएं
महिलाआें से संबंध के शौक में बना सीरियल किलर, राज छिपाने को कीं सात हत्‍याएं

जेएनएन, पटियाला। अवैध संबंधों के शक और लूटपाट के इरादे से सात लोगों का कत्ल करने वाले सीरियल किलर को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया। सीरियल किलर जगरूप सिंह उर्फ हैप्पी लुधियाना के गांव बद्दोवाल का रहने वाला है। सात में पांच कत्ल उसने अपनी महिला मित्रों के साथ अवैध संबंधों के चलते किए। उसने दो हत्‍याएं लूटपाट के लिए किए। मरने वालों में चार पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं।

loksabha election banner

महिलाओं से दोस्ती करने के शौकीन जगरूप को जिस व्यक्ति पर भी यह शक हुआ कि उसे उसके अवैध संबंधों की भनक लग गई है, जगरूप ने उसे ही मार डाला। पटियाला के मॉडल टाउन में टैगोर थियेटर के पास हुए कत्ल के बाद पुलिस ने उसे काबू किया।

यह भी पढ़ें: जाना था फिनलैंड आैर पहुंच गया रूस, फिर जो हुआ वह हमेशा रहेगा याद

पटियाला रेंज डीआइजी सुखचैन सिंह गिल ने पिछले दिनों थियेटर के पीछे मिले शव के मामले में खुलासा किया। इस दौरान उन्‍होंने बताया कि आरोपी ने 1995 से अब तक अलग-अलग जगहों पर सात हत्‍याएं की हैं। आरोपी ने अवैध संबंधों के कारण पांच हत्‍याएं कीं। वह महिलाओं से अवैध संंबंध बनाता था और इस दौरान उसे इन लाेगों पर शक हुआ है कि उन्‍हें उसके अवैध संबंध के बारे में पता चल गया है। उसके हाथों मारे गए लोगाें में एक महिला और चार पुरुष थ। इसक अलावा उसने लूट के लिए दो महिलाओं की हत्या कर दी।

डीआइजी गिल ने बताया कि पटियाला के टैगोर थियेटर के पिछले साल 30 दिसंबर को एक शव मिला था। इस बारे में थाना सिविल लाइंस में केस दर्ज था। जांच के बाद मारे गए व्‍यक्ति की पहचान लुधियाना की सरपंच कालोनी निवासी राजिंदर कुमार के रूप में हुई। जांच के बाद इस मामले में जगरूप को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद जगरूप से पूछतदज्ञ के बाद सनसनीखेज खुलासे हुए। जगरूप को अदालत में पेश कर पुलिस ने पांच दिन का रिमांड हासिल किया है। उससे कई आैर अहम खुलासे होने की संभावना है।

-----

कब और क्यों किए कत्ल

- 30 दिसंबर 2017: आरोपी जगरूप ने बताया कि उसके पटियाला की भाखड़ा कॉलोनी में सरकारी क्वार्टर में रहने वाली एक महिला हेमा से अवैध संबंध थे। इस महिला पर राजिंदर कुमार भी गलत नजर रखता था। राजिंदर ने कई बार महिला से छेड़छाड़ भी की थी और नाजायज संबंध बनाने के लिए कहता था। इससे नाराज जगरूप  30 दिसंबर की रात राजिंदर कुमार उर्फ डिब्बा को शराब पिलाकर बहाने से थ्री व्हीलर में पटियला के टैगोर सिनेमा की पिछली साइड सुनसान जगह ले गया। इससे पहले महिला ने राजिंदर की शराब में नशे की दो गोलियां डाल दी थी। जगरूप ने राजिंदर पर ईंट से कई वार किए। इस मामले में महिला पर भी केस दर्ज किया गया है। महिला अभी तक फरार है।

यह भी पढ़ें: गीजर व अंगीठी का इस्‍तेमाल खतरनाक, नुकसान से बचने को करें ये उपाय


----
-1995: डीआइजी ने बताया कि जांच के दौरान जगरूप ने माना कि 1995 में उसने दोस्तों के साथ मिल कर लूट के दौरान लुधियाना की शिमलापुरी में एक महिला की हत्‍या की थी। 

---
-1998: सर्दियों में लुधियाना के निरंकारी भवन बद्दोवाल में चोरी करते समय देख लेने पर उसने एक महिला का कत्ल किया था।

---
- अप्रैल 2004: आरोपी ने बताया कि 2004 में उसके हरियाणा के यमुनानगर (हरियाणा) की पएक महिला के साथ संबंध बने, तो उसके पति कुलदीप सिंह को उस पर शक हो गया। रास्ते में रोड़ा बनता देख जगरूप ने 2004 के अप्रैल महीने में कुलदीप को यमुनानगर स्थित उसके घर में ही गला दबा कर मार डाला और शव को ट्रंक में डाल यमुना नहर में फेंक दिया था।

---
- 2011: जगरूप के संबंध लुधियाना के काकोवाल रोड क्षेत्र की एक और महिला से बने। महिला के पति नंद लाल काे इस बारे में शक हुआ और व‍‍ह पत्‍नी पर नजर रखने लगा। इस पर जगरूप ने 2011 में ईंटों के साथ वार कर नंदलाल की हत्‍या कर दी। आरोपी ने नंद लाल का चेहरा इतना बिगाड़ दिया था कि उसकी पहचान न हो सके। इस मामले में 19 दिसंबर 2011 को थाना जोधेवाल लुधियाना में केस दर्ज है।

---
-
मई 2015: पटियाला की विकास कॉलोनी में अटैची में लाश मिलने के मामले से भी डीआइजी ने पर्दा उठाया। उन्‍होंने बताया कि मई 2015 को पटियालर के एसएसटी नगर की एक महिला परमजती कौर के कहने पर आरोपी ने अनिल का तलवार से कत्ल किया और लाश को अटैची में डाल कर विकास कॉलोनी में फेंक दिया। आरोपी के महिला से भी अवैध संबंध थे और अनिल को शक हो गया था।

---
अप्रैल, 2016: आरोपी ने हेमा के साथ संबंधों के बारे में पता चलने पर परमजीत कौर की भी अप्रैल 2016 में लुधियाना के गांव जस्सोवाल के खेतों में हत्‍या कर दी था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.