सतिदर व्यापार मंडल के प्रधान चुने गए
नाभा व्यापार मंडल नाभा के सभी व्यापारिक एसोसिएशनों की एक बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:34 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:34 PM (IST)
संवाद सूत्र, नाभा (पटियाला) : नाभा व्यापार मंडल नाभा के सभी व्यापारिक एसोसिएशनों की एक बैठक हुई। जिसमें व्यापार मंडल नाभा के प्रधान सोमनाथ ढल्ल ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए सतिदर मित्तल का नाम हाउस में अध्यक्ष पद के लिए रखा जिस पर सभी एसोसिएशनों के पदाधिकारियों ने सहमति जताई। व्यापार मंडल के नव नियुक्त अध्यक्ष सतिदर मित्तल ने पूर्व प्रधान सोमनाथ ढल्ल को व्यापार मंडल का चेयरमैन व सुभाष सहगल को महासचिव नियुक्त किया। इस अवसर पर जीएस भट्टी, अशोक अरोड़ा, विनोद चावला, गुरमीत सिंह, विकास चोपड़ा, संजीव सेठ, अशोक गोयल समेत कई एसोसिएशनों के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें