विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला के समाना में स्कूल के पीछे दो युवकों के शव मिले; नाले के पास बरामदगी से सनसनी, ओवरडोज से मौत की आशंका

Published: Fri, 27 Mar 2026 03:46 PM (IST)

समाना में सरकारी स्कूल के पीछे दो युवकों के शव नाले के पास मिले। पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ...और पढ़ें

पुलिस को शक है कि मौत ओवरडोज से भी हो सकती है। (फाइल फोटो)

पुलिस को शक है कि मौत ओवरडोज से भी हो सकती है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. सरकारी स्कूल के पीछे दो युवकों के शव बरामद।

  2. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

  3. नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका, पहचान जारी।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब के समाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सरकारी बॉयज स्कूल के पीछे दो युवकों के शव बरामद किए गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ये दोनों शव स्कूल के पिछले हिस्से में एक गंदे नाले के पास पड़े मिले। आसपास के लोगों ने जब वहां दो युवकों को अचेत अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो दोनों की मौत हो चुकी थी।

सिटी समाना पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, अभी तक दोनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। मृतकों की उम्र लगभग 27 से 28 वर्ष के बीच बताई जा रही है। शवों के पास एक मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवक उसी वाहन पर वहां पहुंचे होंगे।

यह भी पढ़ें- लुधियाना में छेड़छाड़ का विरोध करने पर परिवार पर हमला, छह आरोपी गिरफ्तार

पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कारण

पुलिस ने दोनों शवों को उठाकर अस्पताल में रखवा दिया है, ताकि उनकी पहचान करवाई जा सके। आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है और गुमशुदगी के मामलों से भी मिलान किया जा रहा है।

प्राथमिक तौर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों की मौत नशे के कारण हो सकती है, लेकिन पुलिस ने इस संबंध में अभी किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता शव परीक्षण के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी मामले में जालंधर के डिप्स स्कूल के एमडी से पूछताछ; सुबह 5 बजे जलालाबाद पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने सबूत जुटाने किए शुरू

मौके से मिले साक्ष्यों को एकत्रित कर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों युवक यहां कैसे पहुंचे और उनके साथ क्या हुआ।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को इन युवकों के बारे में कोई जानकारी हो, तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करे, ताकि उनकी पहचान हो सके और मामले की सच्चाई सामने लाई जा सके।

यह भी पढ़ें- जालंधर में ऑनलाइन बिजनेस के नाम पर महिला से ठगी, पुलिस ने दर्ज किया केस