विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में धार्मिक समारोह के दौरान खूनी झड़प, कहासुनी के बाद युवक की पीठ में घोपा चाकू

Published: Sat, 05 Sep 2026 01:33 PM (GMT+05:30)

पटियाला के गुग्गा माड़ी में धार्मिक समारोह के दौरान मामूली कहासुनी के बाद युवक पर चाकू से हमला हुआ। पीठ पर चोट लगने से घायल युवक अस्पताल में भर्ती है।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।

ये AI जनरेटेड प्रतिकात्मक तस्वीर है।

HighLights

  1. पटियाला के गुग्गा माड़ी में धार्मिक समारोह में हमला।

  2. मामूली कहासुनी के बाद युवक की पीठ में चाकू घोपा।

  3. घायल युवक राजिंदरा अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच जारी।

जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला के श्री काली देवी माता मंदिर के नजदीक गुग्गा माड़ी में चल रहे धार्मिक समारोह के दौरान शुक्रवार रात मामूली विवाद के बाद एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में युवक की पीठ पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल पटियाला में भर्ती करवाया गया है।

घायल युवक ने बताया कि वह शुक्रवार रात गुग्गा माड़ी में चल रहे समारोह में शामिल होने के लिए गया था। समारोह के दौरान किसी बात को लेकर वहां मौजूद कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। शुरुआत में विवाद मामूली था, लेकिन देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई।

यह भी पढ़ें- अमृतसर में समझौते के लिए बैठे दो पक्ष, बिगड़ा माहौल और चल गई गोली; कांग्रेस नेता गंभीर घायल

उपचार के लिए रजिंदरा अस्पताल में दाखिल

युवक के अनुसार, विवाद बढ़ने के बाद एक युवक ने तेजधार हथियार निकाल लिया और उस पर हमला कर दिया। हमलावर ने उसकी पीठ पर चाकू से वार किया। चाकू लगने से वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। इसके बाद समारोह में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों ने घायल युवक को संभाला और उसे तुरंत उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।

यह भी पढ़ें- बेटे का किया अंतिम संस्कार, 15 दिन बाद कपूरथला जेल से आया फोन, बोले- आपका रवि जिंदा है

घायल युवक के बयान किए जा रहे दर्ज

पुलिस ने समारोह में मौजूद लोगों से घटना को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल युवक के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि बयान और मौके पर मौजूद लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल हमले के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस आरोपित की पहचान और हमले में इस्तेमाल किए गए हथियार के संबंध में भी जांच कर रही है। मामूली कहासुनी के बाद हुए इस हमले से समारोह में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी से पहले भूपेश बघेल का चंडीगढ़ दौरा, पंजाब कांग्रेस में हलचल तेज; आंतरिक कलह सुलझाने की होगी कवायद