शहीदी दिवस पर मूलमंत्र का पाठ करवाया
लक्की पब्लिक स्कूल में श्री गुरु गोबिद सिंह जी के दो साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर मूल मंत्र का पाठ और शबद गायन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 29 Dec 2019 12:13 AM (IST)Updated: Sun, 29 Dec 2019 06:10 AM (IST)
जेएनएन, पटियाला : लक्की पब्लिक स्कूल में श्री गुरु गोबिद सिंह जी के दो साहिबजादों और माता गुजरी जी के शहीदी दिवस पर मूल मंत्र का पाठ और शबद गायन किया गया। अध्यापकों और स्टाफ ने मिलकर दोनों साहिबजादों और माता गुजरी जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। जिन्होंने अन्याय और अत्याचार का अंत करने और धर्म की स्थापना के लिए अपना बलिदान दिया था। मुख्याध्यापिका ने छात्रों को दोनों साहिबजादों की वीरता और निड़रता से प्रेरणा लेने की सीख भी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें