मांगें मनवाने के लिए जंगलात कर्मियों की रैली दो को
पटियाला जंगलात वर्कर यूनियन जोन पटियाला दक्षिण के प्रधान बलवीर सिंह मंडोली और महासचिव वीरपाल सिंह बम्मणा ने चेतावनी दी कि सरकार के बढ़ाए गए वेलियम रेटों संबंधित कोई पत्र जारी नहीं किया गया है।
जेएनएन, पटियाला : जंगलात वर्कर यूनियन जोन पटियाला दक्षिण के प्रधान बलवीर सिंह मंडोली और महासचिव वीरपाल सिंह बम्मणा ने चेतावनी दी कि सरकार के बढ़ाए गए वेलियम रेटों संबंधित कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। न ही जो 425 रुपये का विस्तार मार्च 2020 में किया गया, वह भी लागू नहीं किया गया है। जंगलात कामगारों के भविष्य को सरकार गंभीर नहीं। जब भी जंगलात वर्करों को वेतन दिलाना हो तो संघर्ष करके ही चार से पांच महीनों बाद रुका वेतन दिया गया। हर बार जंगलात मंत्री के खिलाफ हलका नाभा में रोष प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन हरकत में आता है। फिर मीटिग भी की जाती है।
वीरपाल सिंह ने कहा कि जंगलात कामगारों की मांगों ज्यों की त्यों ही हैं। कोई सुविधा वर्करों को नहीं दी जाती। जंगलात कामगारों को बिना शर्त रेगुलर करवाने के लिए दो नवंबर को सूबा स्तरीय रोष रैली नाभा में वन मंत्री के खिलाफ की जाएगी। उसके बाद अनिश्चितकालीन पक्का मोर्चा भी सरकार के विरुद्ध शुरू कर दिया जाएगा। जोकि वर्करों की पेंडिंग मांगों की पूर्ति करवाने तक जारी रखा जाएगा। पटियाला मंडल से लगभग 300 के करीब वर्कर शामिल होंगे। इस रोष धरने की जिम्मेदारी पंजाब सरकार और वन मंत्री की होगी।