जागरण संवाददाता, पटियाला : शहर के विभिन्न इलाकों में लिव इन में रहने वाली दो युवतियां जुर्म का शिकार हुई है। एक मामले में लड़की दुष्कर्म की शिकार हुई तो दूसरी घटना में युवती के घर को आग लगा दी। थाना लाहौरी गेट पुलिस ने कुरुक्षेत्र हरियाणा में जीरो एफआइआर दर्ज होने के बाद पहुंचे केस के बाद गगनदीप सिंह निवासी गांव महरौली मोहाली के खिलाफ केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें: Ludhiana: केंद्रीय जेल में बैठ चला रहे थे नशे का नेटवर्क शिमलापुरी में बनाया गोदाम, चार गिरफ्तार
घटना के अनुसार साल 2021 में पीड़ित युवती के साथ आरोपित की दोस्ती थी। बाद में आरोपित ने शादी का झांसा देते हुए उसके साथ संबंध बना लिए। संबंध बनाने के दौरान आरोपित ने अश्लील फोटो व वीडियो बना ली, जिसके बाद आरोपित इनके आधार पर ब्लैकमेल करने लगा था। यही नहीं कई बार आरोपित ने धमकियां देते हुए उसके साथ दुष्कर्म भी किया।
परेशान होकर युवती ने हरियाणा में जाकर पुलिस के पास मामला दर्ज करवा दिया। थाना लाहौरी गेट के इंचार्ज गगनदीप सिंह ने कहा कि यह एफआइआर कुरुक्षेत्र से दर्ज होने के बाद पटियाला पहुंची है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता को फोन करके बयान देने के लिए बुलाया है।
उधर, अनाज मंडी इलाके में घर को लगाई आग
वहीं दूसरी घटना थाना अनाज मंडी इलाके में हुई है, जहां पर लड़की के बयानों पर आरोपित गुरध्यान सिंह निवासी गांव चट्ठा नाभा के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के अनुसार वह मूलरूप से मलेरकोटला की रहने वाली है जो इन दिनों घुम्मन नगर में रहती थी। यहां पर आरोपित के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी थी।
यह भी पढ़ें: Punjab News: आतंकी से बातचीत का आडियो वायरल होने के बाद एएसआइ का मोबाइल जब्त
बीती 29 जनवरी को 12 बजे के करीब आरोपित नुक्सान पहुंचाने के लिए घर में आया और घर में रखे सामान को आग लगा दी। आग लगाने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गया और आग से घर में रखा लैप्टाप, प्रोजेक्टर, एसी, पासपोर्ट, दो फोन आिद जल गए।