Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Stubble Burning: बारिश के कारण पंजाब की आबोहवा सुधरी; बीते दिन पराली जलाने के इतने मामले आए सामने

    By Narender kumarEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 11:41 PM (IST)

    शनिवार को राज्य में बारिश नहीं होने के कारण पराली जलाने के मामले फिर से सामने आए हैं। हालांकि पिछले दिनों के मुकाबले ये मामले काफी कम रहे। राज्य में शनिवार को पराली जलाने के केवल 104 मामले ही देखे गए। वहीं शुक्रवार को हुई बारिश के कारण राज्य में केवल छह जगहों से ही पराली जलाने के मामले सामने आए थे।

    Hero Image
    शनिवार को पराली जलाने के इतने मामले आए सामने

    जागरण संवाददाता, पटियाला। शनिवार को राज्य में वर्षा नहीं हुई तो पराली जलाने (Stubble Burning Case) के मामले एक बार फिर बढ़ गए। अच्छी बात यह रही कि पिछले दिनों जहां पराली जलाने के करीब एक हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। तो वहीं शनिवार को राज्य में पराली जलाने के केवल 104 मामले ही सामने आए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शुक्रवार को केवल छह जगहों पर जली पराली 

    वर्षा के कारण कल शुक्रवार को राज्य में महज छह जगह ही पराली जली थी। एक तरफ वर्षा होने और दूसरी तरफ पराली जलाए जाने के मामलों में उल्लेखनीय कमी का ही परिणाम रहा कि राज्य के सभी प्रमुख शहरों की आबोहवा बेहतर और संतोषजनकर वाली स्थिति में आ गई।

    शनिवार को राज्य में पराली जलाने के 104 मामले सामने आए। इनमें से सबसे ज्यादा 43 मामले संगरूर जिले से सामने आए। इसके अतिरिक्त फिरोजपुर में महज एक ही मामला पराली जलाने का मिला। राज्य में अब तक पराली जलाए जाने के 23,730 मामले सामने आ चुके हैं।

    जिले में पराली जलाने के मामले

    संगरूर 43

    मानसा 22

    फाजिल्का 13

    फतेहगढ़ साहिब 08

    9 नवंबर को इतना था एक्यूआई

    अमृतसर 225

    बठिंडा 372

    जालंधर 258

    लुधियाना 279

    मंडी गोबिंदगढ़ 354

    पटियाला 300

    ये भी पढ़ें- बिना लाईसेंस पटाखों की बिक्री करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

    10 नवंबर को इतना था एक्यूआई

    अमृतसर 195

    बठिंडा 379

    जालंधर 207

    लुधियाना 256

    मंडी गोबिंदगढ़ 285

    पटियाला 309

    11 नवंबर को इतना था एक्यूआई

    अमृतसर 115

    बठिंडा 55

    जालंधर 58

    लुधियाना 43

    मंडी गोबिंदगढ़ 151

    पटियाला 51

    साल 2022 की दीपावली पर जम कर जली थी पराली

    अगर साल 2022 की दीपावली पर गौर करें तो तब 24 अक्टूबर को राज्य में पराली जलने की 1019 घटनाएं हुईं थीं। पिछले साल दीपावली इस वर्ष की दीपावली के मुकाबले पहले थी और तब पराली जलने की सिलसिला भी तेज था। इस बार एक ओर जहां दीपावली कल है तो राज्य में पराली जलने की घटनाएं भी लगभग पूरी हो चुकी हैं। यही कारण है कि पिछले साल की दीपावली के मुकाबले इस बार दीपावली पर पंजाब की आबोहवा ज्यादा स्वच्छ रहने के आसार हैं।

    साल 2022 में दीपावली और अगले दिन का प्रमुख शहरों का एक्यूआई

    जिला एक्यूआई 24 अक्टूबर 2022

    अमृतसर 198

    जालंधर 152

    खन्ना 106

    लुधियाना 179

    मंडी गोबिंदगढ़ 74

    पटियाला 151

    जिला एक्यूआई 25 अक्टूबर 2022

    अमृतसर 246

    जालंधर 266

    खन्ना 209

    लुधियाना 300

    मंडी गोबिंदगढ़ 211

    पटियाला 211

    ये भी पढ़ें- दीपावली से एक दिन पहले बाजारों में दिखी भीड़, लोगों ने की जमकर खरीदारी; बनी रही जाम की स्थिती