नई जिला जेल में गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया
नई जिला जेल में बने गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2020 05:56 PM (IST)
जेएनएन, नाभा (पटियाला) : सोमवार को नाभा की नई जिला जेल में बने गुरुद्वारा साहिब में गुरु नानक देव जी का 551वां प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। इस मौके सहज पाठ साहिब जी के भोग डालने के बाद विश्व कल्याण के लिए अरदास की गई। इस मौके पर जेल के सुपरिंटेंडेंट मनजीत सिंह टिवाना ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए उत्साहित किया। इसी के साथ उन्होंने जेल के भीतर अनुशासन व सदभावना बनाए रखने की अपील की। इस मौके कड़ाह, प्रसाद व लंगर बांटा गया। इस मौके जेल के डिप्टी सुपरिंरटेंडेंट गुरमुख सिंह समेत स्टाफ सदस्य मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें