Move to Jagran APP

Corona Virus के खौफ के बीच प्रदूषण पर लगने लगा ब्रेक, पंजाब में वायु गुणवत्ता में रिकार्ड सुधार

पंजाब में कोरोना के खौफ के बीच वायु प्रदूषण पर ब्रेक लग रहा है। प्रदेश में वायु की गुणवत्‍ता में रिकार्ड सुधार हुआ है। लॉक डाउन और अब कर्फ्यू लगने के कारण प्रदूषण का स्‍तर गिरा है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Mon, 23 Mar 2020 07:16 PM (IST)Updated: Mon, 23 Mar 2020 07:16 PM (IST)
Corona Virus के खौफ के बीच प्रदूषण पर लगने लगा ब्रेक, पंजाब में वायु गुणवत्ता में रिकार्ड सुधार
Corona Virus के खौफ के बीच प्रदूषण पर लगने लगा ब्रेक, पंजाब में वायु गुणवत्ता में रिकार्ड सुधार

पटियाला, [गौरव सूद]। पंजाब में काेरोना वायरस के खौफ के बीच प्रदूषण पर ब्रेक लग रहा है। राज्‍य में Lock down और अब कर्फ्यू के बाद वायु प्रदूषण में रिकार्ड सुधार हुआ है। राज्‍य में हवा साफ हुई है। वायु गुणवत्ता में रिकॉर्ड स्तर पर सुधार हुआ और प्रदेश ने सबसे कम एक्यूआइ का रिकॉर्ड बना। सात शहरों में एक्‍यूआइ सौ अंक से भी नीचे पहुंच गया है। वायु प्रदूषण के लिए बदनाम मंडी गोबिंदगढ़ में तो सबसे अधिक सुधार देखने को मिला है।

loksabha election banner

पांच दिन में कम हुआ प्रदूषण, सबसे ज्यादा प्रदूषित रहने वाला मंडी गोबिंदगढ़ में सबसे कम प्रदूषण

औद्योगिक इकाइयों के कारण सबसे प्रदूषित रहने वाला मंडी गोबिंदगढ़ सबसे कम प्रदूषित रहा। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स सिर्फ 61 रहा। चार दिन पहले यह आंकड़ा 200 के करीब था। 31 मार्च तक प्रदूषण के स्तर में और गिरावट आने की संभावना है।

बठिंडा अब भी प्रदेश का सबसे प्रदूषित शहर है, लेकिन राहत की बात यह है कि यहां भी हवा की गुणवत्ता में सुधार दर्ज किया गया। यहां एक्यूआइ 98 पर पहुंच गया है। कुछ महीने पहले यह आंकड़ा 500 के पार था। प्रदेश के अन्य शहरों में भी एयर क्वालिटी बेहतर हो रही है।

'कोरोना से लड़ी गई लड़ाई को जाता है इसका श्रेय'

पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव करुणेश गर्ग ने इस सुधार के लिए लॉक डाउन और कोरोना से लड़ाई लडऩे के पंजाब के लोगों के जज्‍बे को दिया। उन्होंने कहा कि वाहन और फैक्टरियां नहीं चलने से आने वाले दिनों में और सुधार देखने को मिलेगा। प्रकृति को भी खुद को रिवाइव करने का मौका मिला है। उन्होंने लोगों से अपील की कि भविष्य में भी वाहनों का कम उपयोग करें। इससे न केवल पेट्रोल डीजल के पैसे बचेंगे, वहीं पर्यावरण को स्वच्छ करने में भी मदद मिलेगी।

नवंबर 2019 में विस्फोटक हो गई थी स्थिति

1 नवंबर 2019 को राज्य में पहली बार एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 400 के पार पहुंच गया था। हालांकि अकसर हर साल धान की कटाई के समय इंडेक्स बिगड़ता है लेकिन पहले कभी इसने 400 का आंकड़ा पार नहीं किया। 1 नवंबर 2019 को शाम करीब सात बजे बठिंडा का एक्यूआइ 406 दर्ज किया गया और इसके कुछ समय पश्चात यह आंकड़ा 500 के पार पहुंच गया था।

 यह रही पांच दिनों की स्थिति

शहर            18 मार्च        19 मार्च        20 मार्च        21मार्च         22 मार्च

पटियाला         86                83              110              95              67

अमृतसर         111              105             10               94               86

बठिंडा             98               145             98               102             98

जालंधर           100             106             82                80               91

लुधियाना         78               88               96               105             70

मंडी गोबिंदगढ़ 187              124             104             177              61

----- -----

जालंधर के एक्यूआई ने चौंकाया, अधिकारी भी हैरान

रविवार को जहां राज्य के बाकी शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स सुधरा है, वहीं जालंधर इंडेक्स में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जालंधर का इंडेक्स जहां बीती 20 मार्च को 82 दर्ज किया गया था, वहीं 21 मार्च को एक्यूआइ 80 दर्ज किया गया। यह रविवार को बढ़कर 91 हो गया। पीपीसीबी के अधिकारी इसके कारणों की पड़ताल में जुटे हुए हैैं। पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के सदस्य सचिव करुणेश गर्ग ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि वाहन और फैक्ट्रियां न चलने पर भी यहां आंकड़े में बढ़ोतरी हुई है। हर कारण को तलाशने के साथ ही मशीन की जांच भी की जाएगी।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: Coronavirus: एक दिन का वेतन CM Relief Fund में देंगे पंजाब के IAS, कई मंत्री व MLA भी एक माह का वेतन


यह भी पढ़ें: शताब्दी एक्‍सप्रेस में Corona मरीज संग सफर करने वाले 39 यात्री क्‍वारंटाइन, दाे नहीं मिले


 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.