विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से टकराई पिकअप, युवक की मौत

Published: Mon, 03 Aug 2026 11:19 PM (IST)

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर ठरुआ के पास रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मोगा के अमनदीप सिंह की मौत ...और पढ़ें

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से टकराई पिकअप। सांकेतिक फोटो

दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस-वे पर खड़े कैंटर से टकराई पिकअप। सांकेतिक फोटो

HighLights

  1. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर देर रात हुआ हादसा।

  2. मोगा निवासी अमनदीप सिंह की मौके पर मौत।

  3. पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया।

संवाद सूत्र, समाना (पटियाला)। दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर ठरुआ के समीप रविवार देर रात सड़क हादसे में मोगा जिले के युवक अमनदीप सिंह की मौत हो गई। वह सामान से लदी पिकअप लेकर दिल्ली जा रहा था, तभी उसकी पिकअप सड़क किनारे खड़े कैंटर से टकरा गई।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रात करीब एक बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमनदीप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल समाना भेजा।

पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।