विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पटियाला में 12 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप, दो के खिलाफ केस

Published: Thu, 30 Jul 2026 02:07 PM (GMT+05:30)

पटियाला में 12 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो व्यक्तियों, सुमित कुमार और गुरप्रीत सिंह, के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पटियाला में 12 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप (फाइल फोटो)

पटियाला में 12 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप (फाइल फोटो)


HighLights

  1. 12 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर भगाया गया।

  2. सुमित कुमार और गुरप्रीत सिंह पर मामला दर्ज हुआ।

  3. पुलिस ने आरोपितों की तलाश और छापेमारी शुरू की।

जागरण संवाददाता, पटियाला। 12 वर्षीय किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसकी करीब 12 वर्षीय बेटी 28 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर के बाहर खेल रही थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि आरोपित सुमित कुमार निवासी लहल कालोनी और गुरप्रीत सिंह निवासी गांव फतेहपुर कथित तौर पर नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए हैं।

शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की तलाश और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।