मुलाजिम विरोधी गतिविधियों के खिलाफ कई संगठन चुप : लुबाणा
द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के जिला दफ्तर राजपुरा कॉलोनी में शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और झंडा लहराया गया।
जेएनएन, पटियाला
द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के जिला दफ्तर राजपुरा कॉलोनी में शिकागो के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई और झंडा लहराया गया। झंडा लहराने की रस्म यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह लुबाना ने निभाई। इस मौके पर पंजाब (एटक) के महासचिव निर्मल सिंह धालीवाल विशेष तौर पर पहुंचे और यूनियन के महासचिव मोहन सिंह नेगी, चेयरमैन दीप चंद हंस, फेडरेशन प्रधान जगमोहन नौलक्खा, जिला सचिव बलजिदर सिंह, वित्त सचिव सूरज पाल यादव सहित सरकारी और अर्ध सरकारी विभागों के प्रधान, सचिव और मेंबर्स उपस्थित थे।
दर्शन सिंह लुबाणा ने कहा कि मुलाजिमों और पेंशनरों के नेता कामरेड सज्जण सिंह के मरण व्रत के दौरान पंजाब में संघर्ष की लहर चली थी। परंतु अफसोस है कि इस लहर में बाकी मुलाजिम जत्थेबंदियां अपने संकुचित और निजी हितों के कारण शामिल नहीं हुई। इस मौके पर मुलाजिम विरोधी गतिविधियों की निदा की गई। उन्होंने कहा कि मरण व्रत संघर्ष के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर 3 मई को इस लहर के 18 प्रमुख नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किए हैं। इनमें कामरेड सज्जण सिंह, कामरेड निर्मल सिंह धालीवाल, कामरेड जगदीश सिंह चहल, दर्शन सिंह लुबाणा, आशीश जुलाहा, रणजीत सिंह राणवा, चंदन सिंह, राकेश कुमार, जसवंत सिंह शामिल हैं। इस मौके पर राम किशन, रामलाल रामा, रकेश शर्मा, बलवीर सिंह, करनैल चंद, अमरजीत सिंह, केसर सिंह सैनी, मलकीत सिंह, मलकीत सिंह, हरदेव सिंह, मंगत कल्याण, जगजीत सिंहू, ओंकार सिंह, काका सिंह, वरिदर बेदी, जगतार लाल आदि मौजूद रहे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप