कर्ज से परेशान किसान ने की खुदकशी
जागरण संवाददाता, पटियाला : यहां से महज 16 किलोमटीर दूर गांव बरसट निवासी 30 वर्षीय किसान म
जागरण संवाददाता, पटियाला :
यहां से महज 16 किलोमटीर दूर गांव बरसट निवासी 30 वर्षीय किसान मनदीप ने कर्ज से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। दो किल्ले जमीन के मालिक मनदीप पर करीब पांच लाख रुपये कर्ज था। दो लाख आढ़ती व तीन लाख कोआपरेटिव सोसायटी का था। उसके परिवार में ढाई साल की बच्ची व तीन साल का बेटा, उसकी पत्नी व उसके पिता हैं।
सोमवार शाम को आढ़ती से हुई थी मनदीप की बात : मनदीप ¨सह की सोमवार शाम को नाभा के आढ़ती से बातचीत हुई थी। यह बातचीत करीब 8 मिनट चली। दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, पारिवारिक मेंबरों को जानकारी तक नहीं।
मंगलवार सुबह मनदीप पत्नी से पहले ही पशुओं के बाड़े में चला गया, जहां उसने एक रस्सी से फंदा लगाकर खुदकशी कर ली। पशुओं का बाड़ा मनदीप के घर से कुछ दूरी पर खेतों में था। जिसके कारण मनदीप के जाने के बारे में किसी को पता तक नहीं चला। मनदीप के ताया दर्शन ¨सह ने बताया कि उन्हें खुदकशी करने संबंधी सुबह करीब पांच बजे पता चला। रस्सी को काटकर शव नीचे उतारा गया।
बाक्स
दो बार धान की फसल हुई खराब
ताया दर्शन ¨सह ने बताया कि मनदीप के पास दो किल्ले जमीन थी। दो बार धान की फसल लगाई लेकिन बारिश के कारण दोनों ही बार फसल खराब हो गई। कर्ज से छुटकारा पाने के लिए उसने राज्य सरकार की कर्ज माफी वाली स्कीम में भी अप्लाई किया था पर लिस्ट में उसका नाम नहीं आया जिससे वह परेशान रहता था। मनदीप के पिता दिमागी तौर पर ठीक नहीं है। घर में सिर्फ मनदीप ही कमाने वाला था।
बाक्स
किसान यूनियन ने दी संघर्ष की चेतावनी
खुदकशी करने के मामले से संबंधित आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज करवाने को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता डकौंदा आगे आई। नाभा ब्लॉक के प्रधान हर¨वदर ¨सह ने कहा था कि अगर पुलिस द्वारा तुरंत संबंधित आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया तो यूनियन द्वारा संघर्ष शुरू किया जाएगा।
कोट्स
मृतक के ताया दर्शन ¨सह के बयान पर आढ़ती के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपित आढ़ती के खिलाफ धारा 306 के तहत केस दर्ज कर दिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
-हर¨वदर ¨सह, इंचार्ज पसियाना थाना