कृष्ण गाबा बने हिंदुस्तान व्यापार सेना के जिला प्रधान
शिवसेना ¨हदुस्तान की तरफ से पंजाब में पार्टी के कामकाज को बढ़ाते हुए नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। साथ ही अलग-अलग वर्गों के लोगों को पेश आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए कई इकाईयां तैयार की गई हैं।
जेएनएन, पटियाला
शिवसेना ¨हदुस्तान की तरफ से पंजाब में पार्टी के कामकाज को बढ़ाते हुए नए सदस्यों को पार्टी में शामिल किया जा रहा है। साथ ही अलग-अलग वर्गों के लोगों को पेश आ रही मुश्किलों को हल करने के लिए कई इकाईयां तैयार की गई हैं। राज्य में व्यापारी वर्ग को पेश आ रही मुश्किलों को दूर करने के लिए शिव सेना ¨हदुस्तान के राष्ट्रीय प्रमुख पवन गुप्ता की तरफ से ¨हदुस्तान व्यापार सेना की स्थापना की गई। ¨हदुस्तान व्यापार सेना की पटियाला इकाई का जिला प्रधान कृष्ण गाबा, उप प्रधान कपिल बांसल, जिला चेयरमैन कृष्ण बांसल, उप चेयरमैन नरेश कुमार जसूजा, जनरल सचिव अशोक आनंद, संगठन मंत्री पुनीत मित्तल, प्रेस सचिव प्रदीप आहूजा, सचिव संजीव वर्मा, खजांची सतीश आनंद, प्रचार सचिव शिव गिरी, सलाहकार अशोक सचदेवा, धीरज गोपाल को नियुक्त किया गया है। इस मौके पर संजीव कुमार बबला, रविन्द्र ¨सगला, राजेश कौशिक, क्षमाकांत पांडे, पंडित बद्री प्रसाद, अमरजीत बंटी व अन्य मौजूद रहे।