Move to Jagran APP

सीरियल किलर की प्रेमिका की सहेली पर पुलिस को संदेह

अवैध संबंधों व लूटपाट की नीयत से सात कत्ल करने वाले सीरियल किलर जगरूप ¨सह की प्रेमिका हेमा को हिरासत में लेने के बाद अब एक अन्य महिला पर भी संदेह है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Jan 2018 07:22 PM (IST)Updated: Sun, 07 Jan 2018 07:22 PM (IST)
सीरियल किलर की प्रेमिका की सहेली पर पुलिस को संदेह
सीरियल किलर की प्रेमिका की सहेली पर पुलिस को संदेह

जागरण संवाददाता, पटियाला

loksabha election banner

अवैध संबंधों व लूटपाट की नीयत से सात कत्ल करने वाले सीरियल किलर जगरूप ¨सह की प्रेमिका हेमा को हिरासत में लेने के बाद अब एक अन्य महिला पर भी संदेह है। यह महिला हेमा की सहेली बताई जा रही है। इस महिला के बारे में पुलिस ने लुधियाना में भी कई जगह पर पूछताछ की, लेकिन अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। सिविल लाइन थाना के एडिशनल इंचार्ज करनैल ¨सह ने कहा कि अभी केस को लेकर कई पहलुओं पर जांच चल रही है। आरोपी जगरूप ¨सह ने अपने सातों कत्ल के जुर्म कबूल कर लिए हैं। इन सभी कत्ल के सुबूत पुलिस जुटा रही है। गौरतलब है कि जगरूप ¨सह ने अपनी प्रेमिका व लूटपाट के चक्कर में कुल सात कत्ल कर दिए थे। लुधियाना व पटियाला के अलावा यमुनानगर में भी उसने कत्ल की वारदात को अंजाम दिया था लेकिन यह सभी केस अनसुलझे थे। बीते दिनों उसने अपने दोस्त रा¨जदर कुमार निवासी लुधियाना का कत्ल करने के बाद उसकी लाश मॉडल टाउन स्थित टैगोर सिनेमा के पीछे फेंक दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इस कत्ल केस को हल करते हुए आरोपी जगरूप को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल जगरूप पांच दिन के पुलिस रिमांड पर है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.