डीएवी स्कूल ककराला में जागरूकता सेमिनार करवाया
डीएवी पब्लिक स्कूल ककराला में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इसमें समाज सेवक काका राम वर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के नेतृत्व और स्वामी विवेकानंद हाऊस इंचार्ज संजीव कुमार की देखरेख में करवाए गए सेमिनार में आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
जेएनएन, समाना पटियाला
डीएवी पब्लिक स्कूल ककराला में जागरूकता सेमिनार करवाया गया। इसमें समाज सेवक काका राम वर्मा विशेष तौर पर पहुंचे। स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा के नेतृत्व और स्वामी विवेकानंद हाऊस इंचार्ज संजीव कुमार की देखरेख में करवाए गए सेमिनार में आठवीं से दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सेमिनार में बच्चों के गिरते आचरण, व्यवहार, शिष्टाचार और समाज में खुशहाली लाने के लिए जागरूक किया गया। इस मौके पर काका राम वर्मा ने प्राचीन कथाओं, खिलाड़ियों, कलाकारों, उद्योगपतियों के बचपन से सफलता तक के सफर संबंधी विचार पेश किए। इसके अलावा उन्होंने कृष्ण सुदामा, शिवा जी, जीजा बाई, अलफ्रेड नोबल की उदाहरण भी दी। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति पसीने से नहा कर खुश होगा। वही अपने जीवन में अपने लक्ष्य को हासिल कर सकेगा। उन्होंने कहा कि जीवन में जन्म मरण है। लेकिन व्यक्ति को गुण, कर्म, स्वभाव में सुधार कर जीवन को उपयोगी बनाना चाहिए। इसी तरह गलती होने पर माता पिता, गुरु से क्षमा मांगें और सफलता के लिए हर कौशिक करते रहना चाहिए। इससे सफलता जरूर मिलेगी। सेमिनार की समाप्ति पर स्कूल प्रधानाचार्य मनोज शर्मा की तरफ से काका राम वर्मा का सम्मान किया गया। इस मौके पर आशु शर्मा, पवन बांसल, महेश चंद, गोपाल शर्मा, हरदीप कौर और अन्य सदस्य हाजिर थे।