रोटरी क्लब ग्रेटर ने करवाया 11 जरूरतमंद लड़कियों का सामूहिक विवाह
रोटरी क्लब ग्रेटर की ओर से रविवार को आर्य समाज मंदिर में इलाके के 11 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया।
फोटो 40
संस, राजपुरा (पटियाला)
रोटरी क्लब ग्रेटर की ओर से रविवार को आर्य समाज मंदिर में इलाके के 11 जरूरतमंद परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह करवाया गया। इस दौरान लड़कियों को सहायता स्वरूप घरेलू जरूरत का सामान दिया गया व बरातियों को भोजन भी करवाया गया। इस समारोह के मुख्य मेहमान प्रदेश शक्ति प्रोजेक्ट के तहत निर्भय ¨सह मिल्टी कम्बोज ने शिरकत कर वर वधू को शुभकामनाएं दी। कंबोज ने कहा कि हमें हर जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए। इस मौके पर डीएसपी कृष्ण कुमार पैंथे, प्रधान नगर काउंसिल न¨रदर शास्त्री, भाजपा युवा नेता तरुण खुराना, आम आदमी पार्टी राजपुरा इंचार्ज नीना मित्तल, वरिष्ठ भाजपा नेता महिन्द्र बब्बर, प्रवीण छाबड़ा, संजय आहूजा, रतन शमर, ओ पी आर्य, सोहन ¨सह, प्रेम राज गुप्ता, विजय गुप्ता इशवर लाल, दविन्द्र पाहुजा, मान ¨सह, नरेश गोयल, डॉ. सु¨रदर कुमार, हरबंस ¨सह, संजीव कुमार, सुनील चौधरी, ऋषि गुप्ता, अशोक कपूर व अन्य मौजूद थे।