राजपुरा में गणेश महोत्सव की धूम, सज गए बाजार
श्री गणेश महोत्सव 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में बाजार सजने शुरू हो गए है। शहर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में भव्य आयोजनों की तैयारी की जा रही है।
संस, राजपुरा (पटियाला) : श्री गणेश महोत्सव 13 सितंबर से शुरू हो रहा है। इसके उपलक्ष्य में बाजार सजने शुरू हो गए है। शहर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर मनाए जाने वाले इस पर्व की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों में भव्य आयोजनों की तैयारी की जा रही है। घरों में भी गणेश महोत्सव के लिए भारी उत्साह पाया जा रहा है।
लोगों ने श्री गणेश जी की प्रतिमाएं खरीदनी शुरू कर दी है। वहीं राजस्थान से राजपुरा पहुंचे कलाकारों ने गणेश जी की मनमोहक मूर्तियां तैयार कर ली हैं। गणेश महोत्सव 13 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा। 10 दिनों के लिए लोग गणेश जी की पूजा के उपरांत 11वें दिन गणेश जी की मूर्ति विसर्जन के लिए बैंड बाजों व शोभायात्रा निकाल कर नजदीक ही नहर में विसर्जित करते हैं।
500 से 20 हजार रुपये में बिक रही मूर्तियां
श्री गणेश जी की मूर्तियां शहर में आकर्षण का केन्द्र बनी हुई हैं। राजस्थान के कारीगरों द्वारा तैयार की जाने वाली गणेश जी की मूर्ति 500 रूपये से लेकर 20 हजार रूपये तक दी जा रही है। इसके लिए राजस्थानी मिट्टी इस्तेमाल की गई है। राजस्थान से परिवार सहित दिल्ली आकर रहने वाले कलाकार गोपाल, राजन, मनोज व भाटी राजपुरा के विश्वकर्मा चौक पर मूर्तियां बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास काफी आर्डर आ गए हैं। 13 सितंबर को सभी आर्डर मुकम्मल कर दिए जाएंगे। गोपाल ने बताया कि मिट्टी के बर्तन व मूर्तियों को बनाना हमारा पुश्तैनी व्यवसाय है और मूर्तियां देश विदेश में बिकती रही हैं।