Move to Jagran APP

कॉलोनाइजर ने पुडा दफ्तर में कपड़े उतारकर जताया रोष

किसानों के बाद अब कॉलोनाइजर खुदकशी करने तक की सोच रखने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां पुडा दफ्तर का सामने आया है। वीरवार को कॉलोनाइजर निर्मलजीत ¨सह मंगी नाम के ने रेगुलाइजेशन पॉलिसी का नोटिफिकेशन न जारी होने पर खुदकशी करने की बात कही।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Sep 2018 08:49 PM (IST)Updated: Thu, 06 Sep 2018 08:49 PM (IST)
कॉलोनाइजर ने पुडा दफ्तर में कपड़े उतारकर जताया रोष
कॉलोनाइजर ने पुडा दफ्तर में कपड़े उतारकर जताया रोष

बल¨वदरपाल ¨सह, पटियाला

loksabha election banner

किसानों के बाद अब कॉलोनाइजर खुदकशी करने तक की सोच रखने लगे हैं। ऐसा ही एक मामला यहां पुडा दफ्तर का सामने आया है। वीरवार को कॉलोनाइजर निर्मलजीत ¨सह मंगी नाम के ने रेगुलाइजेशन पॉलिसी का नोटिफिकेशन न जारी होने पर खुदकशी करने की बात कही। उसने कहा कि सरकार की ओर से नोटिफिकेशन न जारी करने के कारण उसे लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। हालांकि पुडा अधिकारियों ने सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पुलिस को बुलाया। इसके बाद कॉलोनाइजर को शांत कर उसके परिवारिक मेंबरों के साथ भेज दिया गया। गौरतलब है कि सरकार ने अवैध कॉलोनियों को रेगुलर करने के लिए रेगुलाइजेशन पॉलिसी तो जारी कर दी, पर नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया। जिसके कारण प्लाट होल्डर के साथ-साथ कॉलोनाइजर भी काफी परेशान हैं।

कॉलोनाइजर ने कपड़े उतारकर जताया रोष

मामला दोपहर एक बजे के करीब का है। कॉलोनाइजर निर्मलजीत ¨सह मंगी अपनी जारी हुई रेगुलाइजेशन पॉलिसी के नोटिफिकेशन संबंधी जानकारी लेने के लिए पुडा दफ्तर में पहुंचा। कुछ पता न लगने पर मंगी ने अपने कपड़े उतारकर पुडा अधिकारियों के खिलाफ रोष जताना शुरू कर दिया। इतने में दफ्तर में मौजूद सिक्योरिटी गार्डस कॉलोनाइजर को रोकने के लिए पहुंचे गए। पर कोई भी सिक्योरिटी गार्डस उसे नहीं संभाल पाया। मामले की सूचना पुडा के एसीएम प्रीति यादव को दी गई। जिसके बाद एसीए ने थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस को मौके पर बुलाया। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी कॉलोनाइजर को थाने में ले गए। आईओ दलजीत ¨सह ने बताया कि कोई व्यक्ति रेगुलाइजेशन पॉलिसी संबंधी जानकारी लेने के लिए आया था। पर संबंधित व्यक्ति को समझा दिया गया है। उसके उसके घर वाले ले गए।

किसानों के बाद अब कॉलोनाइजर खुदकशी करने को तैयार

कॉलोनाइजर निर्मलजीत ¨सह मंगी ने बताया कि उसने भादसों रोड पर एक कॉलोनी काटी है। विभिन्न लोगों को प्लाट के बयाना भी कर चुका है। पर कॉलोनी रेगुलर न होने के कारण लोग अपने पैसे वापिस मांग रहे हैं। परेशान होकर पुडा दफ्तर में गया। जहां कपड़े उतारकर रोष जताया। उधर सरकार रेगुलाइजेशन पॉलिसी का नोटिफिकेशन जारी नहीं कर रही। इस मामले को लेकर पूर्व विदेश राज्य मंत्री, विन्नी महाजन व सीएम के ओएसडी से लेकर विभिन्न उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर चुके है। इसके बावजूद समस्या का कोई हल नहीं। कांग्रेस सरकार फेल होती जा रही है। नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण कॉलोनाइजरों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जैसे किसान खुदकशी करने पर लगे हुए है, अब कॉलोनाइजर खुदकशी करने को तैयार है। मंगी ने कहा कि अगर जल्द नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ तो वह खुदकशी करने जैसा कदम भी उठा सकता है। क्योंकि पिछले समय से उसे काफी नुकसान उठाना पड़ा है।

कोट्स

किसी व्यक्ति ने दफ्तर में हंगामा करने की सूचना दी थी। यह सूचना दफ्तर के ही सिक्योरिटी गार्डस ने दी। इसके बाद अर्बन एस्टेट थाना की पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने आगे क्या किया के बारे में जानकारी नहीं है। यहां तक कि हंगामा करने वाले व्यक्ति कौन था, के बारे में भी जानकारी नहीं है।

प्रीति यादव, एसीए पुडा दफ्तर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.