पावरकाम मुख्यालय की छत पर रातभर डटे रहे मृतक कर्मचारियों के आश्रित, कर रहे पक्की नौकरी की मांग
मृतक पावरकाम कर्मचारियों के आश्रित पटियाला स्थित मुख्यालय की छत पर रातभर डटे रहे, पक्की नौकरी की मांग कर रहे ...और पढ़ें
-1791868835781_m.webp)
पावरकाम मुख्यालय की छत पर चढ़े प्रदर्शनकारी।
HighLights
मृतक पावरकाम कर्मचारियों के आश्रित मुख्यालय की छत पर डटे रहे
वे अनुकंपा के आधार पर स्थायी नौकरी की मांग कर रहे हैं
मांग पूरी न होने तक प्रदर्शनकारी छत से नहीं उतरेंगे
जागरण संवाददाता, पटियाला। पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के मुख्यालय की सात मंजिला बिल्डिंग की छत पर चढ़े मृतक कर्मचारियों के आश्रितों ने सोमवार की पूरी रात बिताई।
वह आज मंगलवार को भी छत पर ही चढ़े हुए हैं और उनका कहना है कि अनुकंपा के आधार पर पक्की नौकरी दिए जाने की उनकी मांग जब तक पूरी नहीं की जाती, वह छत से नीचे नहीं उतरेंगे। यहां बता दें कि यह 10 आश्रित अपने साथ पेट्रोल से भारी बोतलें भी लेकर छत पर गए हैं।
प्रदर्शनकारियों ने लगाए सरकार के खिलाफ नारे
प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार और पावरकाम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया है कि लंबे समय से उनकी जायज मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
कर रहे पक्की नौकरी की मांग
मृतक आश्रित संघर्ष कमेटी के बैनर तले एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों का कहना है कि ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों को अनुकंपा के आधार पर स्थायी नौकरी देने का वादा अब तक पूरा नहीं किया गया है।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में अधिकारियों को कई मांगपत्र भी सौंपे जा चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं।
मांग पूरी नहीं होने तक छत से नहीं उतरेंगे प्रदर्शनकारी
प्रदर्शनकारियों के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रहे इन परिवारों के पास अब अपना संघर्ष तेज करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।
संघर्ष कमेटी के नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक प्रबंधन की ओर से उन्हें स्थायी नियुक्ति के लिखित आदेश जारी नहीं किए जाते, तब तक वे छत से नीचे नहीं उतरेंगे।
नेताओं ने कहा कि यदि इस दौरान किसी भी प्रदर्शनकारी को जान-माल का नुकसान होता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पावरकाम प्रबंधन और पंजाब सरकार की होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी पर लगा विराम? एक फ्रेम में दिखे चन्नी-वड़िंग और बाजवा
