सेंट्रल जेल के रिहा कैदियों को 15 साल से नहीं मिल रहा मेहनताना
सेंट्रल जेल से रिहा कैदियों को 15 साल से मेहनताना नहीं मिल रहा है। जेल में बंद कैदी जरनैल ¨सह निवासी नंदपुर केशो ने इसकी शिकायत ह्यूमन राइट्स कमीशन को भेजी है। कमीशन ने मामले की जांच के लिए डीजीपी जेल को निर्देश दिए हैं। कैदी जरनैल ¨सह उर्फ जैली ने ये शिकायत लिखित रूप व वाट्सएप पर ह्यूमन राइट्स कमीशन को भेजी है।
प्रेम वर्मा, पटियाला
सेंट्रल जेल से रिहा कैदियों को 15 साल से मेहनताना नहीं मिल रहा है। जेल में बंद कैदी जरनैल ¨सह निवासी नंदपुर केशो ने इसकी शिकायत ह्यूमन राइट्स कमीशन को भेजी है। कमीशन ने मामले की जांच के लिए डीजीपी जेल को निर्देश दिए हैं। कैदी जरनैल ¨सह उर्फ जैली ने ये शिकायत लिखित रूप व वाट्सएप पर ह्यूमन राइट्स कमीशन को भेजी है। इसके आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
सेंट्रल जेल में 1800 से लेकर 2100 कैदी बंद हैं। इसमें कई कैदी विदेशी भी हैं। कैदी जरनैल ¨सह ने कमीशन को आरुषि हत्याकांड में गिरफ्तार डॉक्टर तलवार दंपती के जेल में कमाए पैसों को कैदियों के वेलफेयर के लिए सौंपने की मांग की है। उन्होंने कहा कि कैदी अपना मेहनताना जेल की भलाई के लिए दान भी कर सकते हैं। ऐसा तभी संभव होगा जब कैदियों को उनका अधिकार मिलेगा।
कई कैदियों के खाते तक नहीं खोले गए हैं।
जेल के अंदर बंद कैदियों का पोस्ट ऑफिस या सरकारी बैंक में खाता खोला जाता है। इसमें उनकी मेहनताना रकम जमा की जाती है। रकम का जेल अधिकारी के खाते में आने के बाद कैदियों को भुगतान कर दिया जाता है। कैदी जरनैल ¨सह ने आरोप लगाया है कि जेल प्रबंधकों के खाते से कैदियों के नाम पर पैसा निकल जाता है। मगर कैदियों का खाता न होने पर पैसा गबन कर दिया जाता है। अभी भी जेल में बंद सैकड़ों कैदियों के खाते नहीं खोले गए हैं। नशा तस्करी में गिरफ्तार किए जाने विदेशियों को तो इस बारे में पता तक नहीं होता है और उनके बैंक खाते नहीं खोले जाते हैं। कैदी जरनैल ¨सह ने बताया कि वह पिछले बीस सालों से सजा काट रहे हैं और उन्हें राज्य की विभिन्न जेलों में बंद रखा गया है। इस दौरान सेंट्रल जेल में कैदियों के मेहनताना को लेकर चल रही गड़बड़ी का पता चला है।
कैदी जरनैल ¨सह झूठ की पोटली : जेल सुपरिटेंडेंट
सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट राजन कपूर ने कहा कि कैदी जरनैल ¨सह झूठ की पोटली है। उसके खिलाफ जेल में बड़ा पु¨लदा बना पड़ा है, जिसमें कई केसों की फाइल है। खुद को मशहूर करने के लिए जेल के प्रबंधकों के खिलाफ झूठे आरोप लगाता है, वह साल 1983 से ही जेलों में सजा काट रहा है। उस पर एक नहीं कई मामले दर्ज हैं, जिसमें नशा तस्करी, चोरी, लूट जैसे कई मामले शामिल हैं। यहां पटियाला सेंट्रल जेल में स्मैक लाने का मामला भी उस पर दर्ज किया जा चुका है। रही बात उसके द्वारा मानवाधिकार आयोग को कंप्लेंट करने की तो आयोग से कोई लेटर नहीं मिला है। जब इंक्वायरी के लिए पत्र आएगा तो पूरी जानकारी देंगे।