पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर का किया एनकाउंटर, गोली लगने से गंभीर रूप से घायल
पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटरों, दविंदर सिंह और अनुज, को संगरूर बाईपास रोड पर मुठभेड़ ...और पढ़ें
-1768216657831_m.webp)
गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के दो शूटर का किया एनकाउंटर। फोटो जागरण
HighLights
पटियाला पुलिस ने दो गैंगस्टर शूटरों का एनकाउंटर किया।
दविंदर सिंह और अनुज गोल्डी ढिल्लों गैंग से संबंधित थे।
बुजुर्ग को गोली मारकर रंगदारी मांगने के आरोपी थे।
जागरण संवाददाता, पटियाला। पटियाला पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के 2 शूटर का एनकाउंटर किया है। दोनों शूटर की पहचान दविंदर सिंह और अनुज निवासी चमकौर साहिब रूपनगर के रूप में हुई है।
एसएसपी पटियाला आईपीएस वरुण शर्मा ने घटनास्थल का दौरा कर बताया कि यह एनकाउंटर संगरूर बायपास रोड पर किया गया है। गोली लगने से दोनो शूटर गंभीर रूप से घायल है।
इन दोनों शूटर में गद्दोमाजरा गांव में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग को गोली मारने के बाद जख्मी करते हुए इसके बेटे से रंगदारी मांगी थी जो विदेश में रहता है।
आईपीएस वरुण शर्मा ने बताया कि यह घटना 13 दिसंबर को हुई थी, जिसके बाद से पटियाला सीआईए स्टाफ और संबंधित थाना की पुलिस फायरिंग करने वाले दोनों आरोपित की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी। एनकाउंटर में जख्मी हुए दोनों ही शूटर बुजुर्ग को फायर करने वाले आरोपित हैं।
