Move to Jagran APP

48 घंटे में हल हो सकता है जसविदर कौर कत्ल केस

प्रताप नगर में फौजी की पत्नी जसविदर कौर के कत्ल केस में पुलिस को आरोपितों का सुराग मिल गया है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि मर्डर प्रापर्टी रंजिश व केस दर्ज करवाए जाने पर किया गया था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 04:48 AM (IST)Updated: Fri, 04 Dec 2020 04:48 AM (IST)
48 घंटे में हल हो सकता है जसविदर कौर कत्ल केस
48 घंटे में हल हो सकता है जसविदर कौर कत्ल केस

जागरण संवाददाता, पटियाला : प्रताप नगर में फौजी की पत्नी जसविदर कौर के कत्ल केस में पुलिस को आरोपितों का सुराग मिल गया है। अब तक की पुलिस जांच में पता चला है कि मर्डर प्रापर्टी रंजिश व केस दर्ज करवाए जाने पर किया गया था। आरोपित जसविदर कौर का कत्ल करने के लिए आए थे, लेकिन हमले के दौरान बेटा उठ गया था। इस वजह से उस पर भी धावा बोल दिया था। पुलिस ने कई सुराग हासिल किए हैं, जिसके आधार पर 48 घंटे में ही आरोपितों को गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

loksabha election banner

इस मामले को हल करने के लिए डीएसपी (डी) कृष्ण कुमार पैंथे, सीआइए स्टाफ इंचार्ज व थाना सिविल लाइन इंचार्ज सुखविदर सिंह की सुपरविजन में टीमें बनाई गई थी। पुलिस ने जसविदर कौर के जेठ के बेटे गुरसेवक सिंह व गुरमीत सिंह वासी गांव ननानसू को नामजद किया था। जसविदर कौर घर पर बेटी व बेटे के साथ रहती थी और शनिवार की रात को बेटे के साथ घर पर अकेली थी। बेटी किसी सहेली के घर गई हुई थी। अगले दिन सुबह बेटी ने घर पहुंचकर देखा तो मां व भाई खून से लथपथ बेड पर पड़े थे। उधर, गांव कलवाणु में तरसेम कत्ल के केस में चार दिन की जांच की दिशा रंजिश की तरफ मुड़ गई है। मामले में पुलिस घरेलू व बाहरी रंजिश दोनों ही पहलुओं पर पड़ताल कर रही थी। डीएसपी पातड़ां भरपूर सिंह ने कहा कि मामला रंजिश का लग रहा है। कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार कर लेंगे। शनिवार की रात 12 बजे के बाद दो आरोपितों ने तरसेम को गोली मार दी थी। तरसेम सिंह पातड़ां में मजदूरी करके घर का गुजारा कर रहा था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.