Move to Jagran APP

प्रापर्टी की रंजिश में भतीजों ने किया था कत्ल, किसी को शक न हो तो प्रभातफेरी में चले गए

प्रताप नगर में फौजी की पत्नी जसविदर कौर का कत्ल उसके जेठ के बेटों ने किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बेकसूर दिखाने व पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपित घर चले गए थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 05:33 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:34 PM (IST)
प्रापर्टी की रंजिश में भतीजों ने किया था कत्ल, किसी को शक न हो तो प्रभातफेरी में चले गए
प्रापर्टी की रंजिश में भतीजों ने किया था कत्ल, किसी को शक न हो तो प्रभातफेरी में चले गए

जागरण संवाददाता, पटियाला : प्रताप नगर में फौजी की पत्नी जसविदर कौर का कत्ल उसके जेठ के बेटों ने किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बेकसूर दिखाने व पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपित घर चले गए थे। सुबह गांव में प्रभातफेरी में शामिल हुए ताकि किसी को शक न हो सके। जब जसविदर कौर के जेठ के बेटे गुरसेवक सिंह व गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू वासी गांव ननानसू को नामजद किया था, तो दोनों अंडरग्राउंड हो गए और परिवार व पंचायत की मदद से खुद को बेकसूर होने का दावा करते रहे। पुलिस ने तकनीकी तरीके से पड़ताल करने के बाद आरोपित गुरमीत सिंह उर्फ बब्बू गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी विक्रमजीत दुग्गल ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही दूसरा आरोपित भी काबू कर लेंगे। केस को डीएसपी योगेश शर्मा, सीआइए स्टाफ व सिविल लाइन थाना इंचार्ज सुखविदर सिंह की टीम ने हल किया है।

loksabha election banner

घटना के अनुसार जसविदर कौर के जेठ व उसके पति के नाम पर गांव ननानसू में जमीन है, जहां पर सफेदे लगे थे। इन पेड़ों को काटकर उसके भतीजों ने बेच दिया था, जिस वजह से जसविदर ने केस दर्ज करवा दिया। जमानत पर आने के बाद आरोपित रंजिश रखने लगे थे। हालांकि बाद में दोनों परिवारों के बीच बोलचाल सामान्य हो चुकी थी। प्रापर्टी की रंजिश में ही दोनों भाई चाची के घर पहुंचे। चचेरी बहन सहेली के घर पर गई हुई थी। ऐसे में घर में चाची जसविदर कौर व उसका बेटा सो रहे थे। जैसे ही आरोपितों ने टकुए से वार किया तो पाया कि वह तो 13 वर्षीय हरजोत सिंह था। इसके बाद आरोपितों ने जसविदर कौर पर हमला कर कत्ल किया। खून से सने कपड़े व टकुए को गांव के नजदीक छिपाने के बाद रात को ही घर पहुंच गए थे। इसके बाद सुबह उठकर प्रभातफेरी में शामिल हुए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.