Move to Jagran APP

Patiala News: जिमखाना क्लब पर प्रोग्रेसिव ग्रुप का कब्जा, गुडविल ग्रुप के हार की यह रही वजह

Patiala News राजिंदरा जिमखाना क्लब पर प्रोग्रेसिव ग्रुप का कब्जा हो गया है। शुक्रवार देर शाम जारी हुए परिणाम में प्रोग्रेसिव ग्रुप के प्रदान पद के उम्मीदवार दीपक कंपानी को विजेता घोषित कर दिया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुआ समर्थकों ने भंगड़े डालने शुरू कर दिए।

By Deepak ModgilEdited By: Published: Fri, 30 Sep 2022 09:20 PM (IST)Updated: Sat, 01 Oct 2022 04:00 AM (IST)
Patiala News: जिमखाना क्लब पर प्रोग्रेसिव ग्रुप का कब्जा, गुडविल ग्रुप के हार की यह रही वजह
Patiala News: जिमखाना क्लब पर प्रोग्रेसिव ग्रुप का कब्जा : जागरण

पटियाला, विंदरपाल सिंह: राजिंदरा जिमखाना क्लब पर प्रोग्रेसिव ग्रुप का कब्जा हो गया है। शुक्रवार देर शाम जारी हुए परिणाम में प्रोग्रेसिव ग्रुप के प्रदान पद के उम्मीदवार दीपक कंपानी को विजेता घोषित कर दिया गया। जैसे ही उनके नाम की घोषणा हुआ समर्थकों ने भंगड़े डालने शुरू कर दिए। एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई।

loksabha election banner

दीपक कंपानी ने 436 वोट से जीत हासिल की। कंपानी को कुल 1114 वोट मिले। वहीं, उनके मुकाबले में खड़े गुडविल ग्रुप के प्रधान पद के उम्मीदवार विकास पुरी को मात्र 676 वोट ही मिले। जिमखाना चुनाव में 1829 मतदाताओं ने अपने मत का इस्तेमाल किया था। इस दौरान करीब 39 वोट रद हुए।

हालांकि उप प्रधान पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप के डा. मनजीत सिंह निर्विरोध जीते। वहीं, सेक्रटरी पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार हरप्रीत सिंह संधू ने 320 वोट से जीत प्राप्त की। संधू को 1067 और गुडविल ग्रुप के उम्मीदवार विनोद कुमार शर्मा को 747 वोट मिले। इस दौरान इस पद पर 15 वोट रद हुए।

इसी तरह ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप से चुनाव लड़ रहे शेरबीर सिंह 339 वोट से जीते। शेरबीर को 1067 व गुडविल ग्रुप के उम्मीदवार राहुल मेहता को 718 वोट मिले। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर 44 वोट रद हुए। उधर, कैशियर पद पर प्रोग्रेसिव ग्रुप के उम्मीदवार गुरमुख सिंह ढिल्लों ने 86 वोट से जीत हासिल की। ढिल्लों को 931 वोट पड़े वहीं गुडविल ग्रुप के उम्मीदवार अविनाश गुप्ता को 845 वोट ही मिले।

इसके अलावा एग्जेक्टिव मेंबर पर भी सातों उम्मीदवार प्रोग्रेसिव ग्रुप के ही विजेता रहे। इनमें एडवोकेट मयंक मल्होत्रा, सीए रोहित गुप्ता, दीपक बांसल डकाला, जतिन मित्तल, प्रदीप कुमार सिंगला, संजय अग्रवाल व संदीप सिंह सेठी के नाम शामिल है।

विजेताओं और उपविजेताओं को मिले वोट

पद - विजेता - वोट पड़े l पराजित - वोट पड़े

प्रधान - दीपक कंपानी - 1114 l विकास पुरी - 676

उप प्रधान - डा. मनजीत सिंह - (निर्विरोध जीते)

सेक्रेटरी - हरप्रीत सिंह - 1067 l विनोद कुमार - 747

ज्वाइंट सेक्रेटरी शेरबीर सिंह 1067 l राहुल मेहता - 718

कैशियर गुरमुख सिंह 931 l अविनाश गुप्ता - 845

गुडविल ग्रुप की इसलिए हुई हार

कंपानी के अलग होने से गुडविल ग्रुप हारा करीब नौ महीने पहले हुए चुनाव में दीपक कंपानी ग्रुप ने गुडविल ग्रुप के साथ हाथ मिलाया था। इस बार प्रधान व सेक्रेटरी पद पर चुनाव लड़ने को लेकर ग्रुप के बीच हुए आपसी विवाद के चलते कंपानी ग्रुप ने गुडविल ग्रुप को छोड़कर प्रोग्रेसिव ग्रुप से हाथ मिला लिया।

गुडविल के हारने की एक वजह यह भी रही कि इस बार डा. सुधीर ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया था। प्रचार के लिए मात्र एक दिन, फिर भी विकास ले गए 676 वोट गुडविल ग्रुप से प्रधान पद पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार विकास पुरी को प्रचार करने को मात्र एक दिन का समय मिला। इसके बावजूद विकास 676 वोट हासिल करने में सफल रहे। विकास ने अपने समर्थकों का धन्यवाद किया और कहा कि वे उनके आभारी रहेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.