नशे का नेटवर्क चलाने वाले कैदी का भाई गिरफ्तार
सेंट्रल जेल के अंदर नशे के केस में बंद बिमल कुमार का नेटवर्क तोड़ते हुए पुलिस ने अब आरोपित बिमल कुमार के भाई ¨प्रस को भी गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, पटियाला
सेंट्रल जेल के अंदर नशे के केस में बंद बिमल कुमार का नेटवर्क तोड़ते हुए पुलिस ने अब आरोपित बिमल कुमार के भाई ¨प्रस को भी गिरफ्तार कर लिया है। ¨प्रस को पातड़ां पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक सहित पातड़ां इलाके में काबू किया है, जिसके बाद उसे अदालत में पेश किया गया। यहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वहीं इससे पहले गिरफ्तार किए इनके साथी निर्मल ¨सह को अदालत में पेश किया गया। इसे अदालत ने 14 दिन के न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर ¨सह ने कहा कि आरोपित ¨प्रस एक दिन के पुलिस रिमांड पर है। वहीं जेल प्रबंधकों ने भी बिमल कुमार के मोबाइल फोन की तलाश में सर्च अभियान चलाया लेकिन शुक्रवार को किसी भी तरह की रिकवरी नहीं हो पाई थी। ये है पूरा मामला
थाना पातड़ां के इंचार्ज रणबीर ¨सह ने बताया कि एएसआई हर¨वदर ¨सह ने पुलिस पार्टी के साथ नरवाना रोड पर नाका लगाया हुआ था। यहां पर नाके के दौरान निर्मल ¨सह को शक के आधार पर रोका था। तलाशी लेने के बाद उसके पास से बीस ग्राम स्मैक बरामद हुई, यह स्मैक बस स्टैंड से लेने के बाद वह इलाके में बेचने के लिए जा रहा था। पुलिस ने उसे तुरंत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की तो निर्मल ¨सह ने खुलासा कर दिया। निर्मल ¨सह ने बताया कि उसे सेंट्रल जेल के अंदर बंद कैदी बिमल कुमार फोन पर निर्देश देकर नशे को हासिल करने व खरीदने वाले की जानकारी देता था। जिसके बाद वह नशे की खेप हासिल करने के बाद खरीददार तक पहुंचाकर पैसे लेकर बिमल के भाई ¨प्रस को देता था। निर्मल ¨सह बताया कई महीने पहले वह पातड़ां में एक सर्विस स्टेशन पर गया था, जहां पर उसकी मुलाकात ¨प्रस से हुई थी। ¨प्रस ने अपने भाई बिमल के साथ निर्मल का कांटेक्ट करवा दिया था, जिसके बाद नशे की बिक्री के लिए प्रति महीना 25 हजार रुपए की सैलेरी पर उसे रख लिया।