पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन ने की बैठक
पटियाला: पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन मंत्री साधु ¨सह धर्मसोत के साथ जंगलात, जंगली जीव और वन विकास निगम के कर्मियों की मांगों संबंधित वन भवन में निश्चित होने पर पंजाब के अलग -अलग हिस्सों से कई नेता पहुंचे।
जेएनएन. पटियाला
पंजाब सबॉर्डिनेट सर्विस फेडरेशन और द क्लास फोर्थ गवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन पंजाब के प्रतिनिधियों की बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर वन मंत्री साधु ¨सह धर्मसोत के साथ जंगलात, जंगली जीव और वन विकास निगम के कर्मियों की मांगों संबंधित वन भवन में निश्चित होने पर पंजाब के अलग -अलग हिस्सों से कई नेता पहुंचे। बैठक में वन मंत्री इस बैठक में शामिल न हो सके। लंबे इंतजार के बाद बैठक वन अधिकारियों ने की। इस मौके पर प्रधान मुख्य वनपाल ज¨तदर शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कंजर्वेटर शैलेंद्र कौर, प्रशासनिक अफसर सतीश कुमार और अन्य निचले अधिकारी और दफ्तरी अमला शामिल हुआ। इस मौके पर संगठन की तरफ से चेयरमैन सज्जण ¨सह, प्रधान दर्शन ¨सह लुबाना, वन समिति के प्रधान जगमोहन नौलक्खा, महासचिव कुल¨वदर ¨सह संगरूर, केवल ¨सह, तिरलोचन माड़ू, तिरलोचन मंडोली, चंद्र भाण, हर¨मदर बिट्टू, जसवीर ब¨ठडा, गुरमेल ¨सह, बल¨वदर ¨सह, जगरूप खान नाभा, बल¨वदर, दर्शन भादसों आदि मौजूद रहे। दर्शन ¨सह लुबाणा ने बताया कि वन मंत्री के साथ 23 जून 2017 को वन विभाग, वन निगम और जंगली जीव में दिहाड़ीदारों को रेगुलर करने, जंगली जीव कर्मियों को रिस्क अलाउंस देने आदि मांगें शामिल हैं। वन विभाग की बैठक के बाद जत्थेबंदी की कार्यकारिणी की बैठक की गई। दर्शन ¨सह लुबाना, मोहन ¨सह नेगी, जगमोहन ¨सह नोलखा आदि ने एलान किया कि 23 सितंबर को लोक निर्माण मंत्री विजयइंद्र ¨सगला की निजी रिहायश की तरफ झंडा मार्च किया जाएगा। 26 सितंबर को मुख्यमंत्री और सेहत मंत्री के आवास की तरफ झंडा मार्च, 4 अक्टूबर को वन मंत्री के विधानसभा हलका, नाभा में झंडा मार्च किया जाएगा। साथ ही 26 अक्टूबर पटियाला में पंजाब स्तरीय महारैली और मरणव्रत भी शुरू किया जाएगा।