शिव मंदिर नलास में पंचकुण्डीय महारूद्र यज्ञ करवाया
ऐतिहासिक श्री शानालेश्वर शिव मंदिर नलास में महंत लाल गिरी की देखरेख में 17वां पंच्चकुण्डीय महारूद्र यज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया। 9 दिवसीय महायज्ञ 23 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए रोजाना सुबह पांच से सात बजे तक रूद्राभिषेक व पूजन और आठ से तीन बजे तक पंच्चकुण्डीय महारूद्र यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया।
संस, राजपुरा पटियाला
ऐतिहासिक श्री शानालेश्वर शिव मंदिर नलास में महंत लाल गिरी की देखरेख में 17वां पंचकुण्डीय महारूद्र यज्ञ शुक्रवार से शुरू हो गया। 9 दिवसीय महायज्ञ 23 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए रोजाना सुबह पांच से सात बजे तक रूद्राभिषेक व पूजन और आठ से तीन बजे तक पंचकुण्डीय महारूद्र यज्ञ का आयोजन शुरू हो गया। इस धार्मिक समारोह में भक्तजनों का तांता लगा रहा हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने एक सौ ज्यादा बैरीकेड्स पार करते हुए स्वयं प्रकट हुए शिव¨लग पर जल चढ़ाया और भगवान शिव की विशालकाय प्रतिमा के आगे नतमस्तक हुए। महंत लाल गिरी ने बताया कि पिछले 17 वर्षों से श्रद्धालुओं के सहयोग से पंचकुंडीय महारूद्र यज्ञ का आयोजन करवाया जा रहा है इसके लिए देश-विदेश से रोजाना हजारों की संख्या में भक्तजन ऐतिहासिक शिव मंदिर नलास में पहुंच कर मनचाही मुरादें पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि संगत के लिए विशाल लंगर की भी व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर शानालेश्वर महादेव सेवा सोसायटी के सदस्य व काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।